विराट कोहली ने गंवाया नंबर वन का ताज, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 8वीं बार टॉप पर पहुंचे

विराट कोहली वेलिंगटन टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे थे जिसकी वजह से टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

Edited By : India.com Staff |Feb 26, 2020, 04:37 PM IST

Published On Feb 26, 2020, 04:37 PM IST

Last UpdatedFeb 26, 2020, 04:37 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सस्ते में आउट हो गए थे. कोहली को इसका खामियाजा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाकर भुगतना पड़ा है. कोहली ने वेलिंगटन टेस्ट में कल 21 रन बनाए थे. टीम इंडिया के कप्तान 906 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल इस सूची में क्रमश: आठवें, नौवें और 10वें पायदान पर हैं.

इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले टेस्ट में 75 रन बनाने वाले भारतीय उप कप्तान रहाणे को एक स्थान का फायदा हुआ है. मयंक ने दूसरी पारी में अर्धशतक सहित 92 रन जुटाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ 10वीं रैंकिंग पर वापसी की है. पुजारा दोनों पारियों में 11-11 रन बनाने के बाद दो स्थान नीचे खिसक गए हैं.

कोहली के खिसकने से ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गए हैं. जून 2015 में पहली बार दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने स्मिथ 8वीं बार शीर्ष पर पहुंचे हैं. स्मिथ और कोहली के अलावा पिछली बार केन विलियमसन दिसंबर 2015 में आठ दिन के लिए दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने थे.

गेंदबाजी रैंकिंग में अश्विन को एक स्थान का नुकसान

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 99 रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी सूची में एक स्थान के नुकसान से नौवें पायदान पर हैं. वह 765 अंक के साथ शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं.

चोट के बाद वापसी करते हुए पहले टेस्ट में पांच विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा एक स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर हैं. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट को रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है जिन्होंने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में क्रमश: नौ और पांच विकेट चटकाए थे.

भारत को मिली 16 साल की नई पेस सनसनी, वनडे में सभी 10 विकेट झटक बना डाला रिकॉर्ड

साउदी आठ स्थान के फायदे से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. जून 2014 में करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग के बाद यह साउदी की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. बोल्ट चार स्थान के फायदे से संयुक्त 13वें स्थान पर हैं.

 

Editor's Pick