IND vs NZ: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ा, न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया रनों का अंबार

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Jan 14, 2026, 03:09 PM IST

Published On Jan 14, 2026, 03:09 PM IST

Last UpdatedJan 14, 2026, 03:09 PM IST

virat-kohli-most-odi-runs

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने. सचिन को पीछे छोड़ा

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज, 14 जनवरी बुधवार को राजकोट के निरंजन शाह इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जा रहा है. इस मैच से पहले कोहली और सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बराबर थे. और मैच में पहला रन बनाते ही कोहली ने उनकी बराबरी कर ली.

सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले थे. और उनमें उन्होंने 1750 रन बनाए थे. विराट कोहली को सचिन से आगे निकलने के लिए 94 रन की जरूरत थी. कोहली ने वडोदरा में हुए पहले मैच में 93 रन बनाए थे. यानी पिछले मैच में उन्होंने सचिन की बराबरी कर ली थी. और आज उन्होंने आते ही पहली ही गेंद पर चौका लगाकर सचिन को पीछे छोड़ दिया. अब सचिन इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकिंगबल्लेबाजदेशमैचरनऔसतसर्वाधिक10050
1रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया50197145.83141*612
2विराट कोहलीभारत37177355.40154*610
3सचिन तेंदुलकरभारत42175046.05186*58
4कुमार संगाकाराश्रीलंका47156840.20113212
5सनथ जयसूर्याश्रीलंका47151933.7514058
6जैक कालिससाउथ अफ्रीका45144940.2511139
7मार्क वॉऑस्ट्रेलिया39136240.0511039

विराट कोहली के नाम वनडे इंटरनेशनल में 53 सेंचुरी हैं. इस मामले में वह सचिन से बहुत आगे निकल चुके हैं. सचिन ने वनडे इंटरनेशनल में 49 शतक लगाए थे. बात अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने की बात करें इस सूची में वह वीरेंद्र सहवाग के साथ पहले नंबर पर हैं. इन दोनों ने 6-6 शतक लगाए हैं. कोहली अगर एक और शतक लगाते हैं तो वह सहवाग को पीछे छोड़कर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली लगातार 5 पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं. राजकोट में 50 का स्कोर पार करते ही कोहली पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे जिन्होंने लगातार छह पारियों में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया हो. तेंदुलकर के अलावा राहुल द्रविड़ और कुल पांच ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार पांच पारियों में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया हो.

कोहली हालांकि यह मुकाम हासिल नहीं कर पाए. वह 23 रन बनाकर क्रिस्टिनएन क्लार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए. कोहली के नाम अब वनडे में 1773 रन हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस सूची में पहले पायदान पर हैं. पोंटिंग ने 51 मैचों में 1971 रन बनाए हैं.

इसके साथ ही विराट कोहली करीब पांच साल बाद एक बार फिर वनडे इंटरनेशनल की आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बने हैं. कोहली 1736 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रैंकिंगबल्लेबाजमैचरनऔसतसर्वाधिक10050
1विराट कोहली35177355.40154*610
2सचिन तेंदुलकर42175046.05186*58
3वीरेंद्र सहवाग23115752.5913063
4रोहित शर्मा 33112337.4314726
5मोहम्मद अजहरुद्दीन40111836.06108*17
6सौरभ गांगुली32107935.96153*36
7राहुल द्रविड़31103241.2815325

भारत ने सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था. भारत के सामने 301 रन का लक्ष्य रखा था. जिसे भारत ने एक ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया था. भारत की ओर से विराट के अलावा शुभमन गिल ने 56 रन की पारी खेली थी. श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए थे.

वहीं राजकोट के मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल ने एक बार फिर हाफ सेंचुरी लगाई. गिल ने 56 रन की पारी खेली. रोहित शर्मा ने 24 रन बनाए.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick