×

विराट कोहली ने अनुष्का और बेटी वामिका के साथ बीच पर की तस्वीर शेयर की, भगवान को दिया धन्यवाद

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बीच पर बेटी वामिका का हाथ पकड़कर उसे चलाने का प्रयास कर रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 9, 2023 4:12 PM IST

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए गुवाहाटी में है. विराट कोहली ने मैच से पहले सोमवार को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया है.

विराट कोहली ने जिस तस्वीर को शेयर किया है, वह किसी बीच का है, जिसमें कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बेटी वामिका का हाथ पकड़कर उसे चलाने का प्रयास कर रहे हैं. कोहली ने इस तस्वीर के साथ लिखा है कि भगवान तुमने मुझपे इतनी मेहरबानियां की है कि मैं और तुझसे कुछ और नहीं मांगता, बस तेरा शुक्रिया अदा करता हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

बता दें कि कोहली कुछ दिन पहले पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ वृदांवन भी गए थे, जहां आश्रम में वह प्रार्थना करते नजर आए थे. कोहली और वामिका की वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

TRENDING NOW

भारत और श्रीलंका के बीच 10 जनवरी को पहला वनडे मैच खेला जाना है. इसी मैच से कोहली साल 2023 में पहली बार एक्शन में नजर आएंगे. भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, ऐसे में कोहली से इस साल भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है.