• Home
  • News
  • Virat Kohli to feature with Salman Khan in music video

एक साथ काम करते दिखेंगे विराट कोहली और सलमान खान

दोनों सुपरस्टार बेल्जियम के दिमित्री वेगास और लाइक माइक के म्यूजिक वीडियो में एक साथ काम करते दिखेंगे

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 18, 2016, 07:00 PM IST

Published On Sep 18, 2016, 07:00 PM IST

Last UpdatedSep 18, 2016, 07:00 PM IST

विराट कोहली और सलमान खान एक साथ काम करते नजर आएंगे © india.com
विराट कोहली और सलमान खान एक साथ काम करते नजर आएंगे © india.com

एक क्रिकेट की दुनिया का सुपरस्टार तो एक बॉलीवुड का भाईजान जरा सोचिये जब दोनों एक साथ आएंगे तो क्या होगा? जी हां अगर आप विराट कोहली और सलमान खान एक साथ देखना चाहते हैं तो आपकी ये इच्छा पूरी होने वाली है। ये दोनों ही सितारे जल्दी ही एक साथ काम करते दिखाई देंगे। क्रिकेट और बॉलीवुड के ये दोनों सुपरस्टार बेल्जियम के दिमित्री वेगास और लाइक माइक के म्यूजिक वीडियो में एक साथ काम करते दिखेंगे। दिमित्री वेगास और लाइक माइक दोनों ही मशहूर डीजे हैं और सलमान और विराट इन दोनों के फैन हैं।

विराट और सलमान सनबर्न फेस्टिवल के 10वें एडिशन के एरिना टूर में डीजे स्टार दिमित्री वेगास और लाइक माइक के साथ भी देखे जाएंगे। सबसे खास बात तो यह है कि यहां पर विराट और सलमान दोनों ही डीजे की भूमिका में दिखाई देंगे। ये दोनों डीजे स्टार्स 8 अक्टूबर को हैदराबाद में रहेंगे और अगले दिन मुंबई जाएंगे। दिमित्री वेगास और लाइक माइक ने 2013 में बांद्रा क्लब में परफॉर्म किया था। सलमान को उस समय यह परफॉर्मेंस बेहद पसंद आया था और सलमान तब से इनके फैन हैं। म्यूजिक के लिए विराट का प्यार किसी से छुपा नहीं है और वो भी इसी इन दोनों डीजे स्टार के फैन हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फिलहाल क्रिकेट और बॉलीवुड के ये दोनों सुपरस्टार अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं। सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो इस समय मनाली में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। [Also Read: धोनी की बायोपिक पर गंभीर ने दिया चौंकाने वाला बयान]

वही भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के साथ होने वाली सीरीज की तैयारियों में जमकर पसीना बहा रहे है। इसलिए इन दोनों को एक साथ देखने की चाहत रखने वालों को थोड़े दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

Editor's Pick