×

विराट कोहली ने फॉकनर से पूछा ‘गहरी नींद’ में क्यों हो?

मैंने अपने जीवन में कई बार तुम्हारी गेंदों की धुनाई की है। जाओ और गेंदबाजी करो।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 22, 2016 3:25 PM IST

विराट कोहली  © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

कैनबरा एकदिवसीय मैच के दौरान विराट कोहली और जेम्स फॉकनर के बीच मजाकिया छींटाकशी का दूसरा चरण चला जब भारत के स्टार बल्लेबाज ने एक और शानदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर की लय बिगाड़ने की कोशिश की थी। मेलबर्न मैच के दौरान फॉकनर ने जब कोहली को भड़काने की कोशिश की तो भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने माकूल जवाब देते हुए कहा , ‘मैंने अपने जीवन में कई बार तुम्हारी गेंदों की धुनाई की है। जाओ और गेंदबाजी करो।’ कैनबरा में कोहली ने मेलबर्न की अपनी फार्म को आगे बढ़ाते हुए बायें हाथ के गेंदबाज जेम्स फॉकनर की 16 गेंद पर चार चौकों की मदद से 29 रन जुटाए थे। ये भी पढ़ें: आखिरी मैच हारने के बाद टीम इंडिया गवां सकती है वनडे रैंकिंग का दूसरा स्थान

लेकिन ऑस्ट्रेलिया के समाचार पत्र ‘पर्थ नाउ’ के अनुसार जब फॉकनर ने कोहली को रन आउट करने का मौका गंवा दिया था तो भारतीय उप कप्तान ने कोई मौका नहीं गंवाते हुए मेजबान टीम के खिलाड़ी से पूछा था कि वह ‘गहरी नींद’ में क्यों हैं। कोहली ने दो दिन पहले भारतीय टीम के फेसबुक पेज पर प्रशंसकों से बात करते हुए कहा था, ‘विरोधी टीम के पास शब्दों के इस्तेमाल का पूरा अधिकार है जब तक कि यह सीमा पार नहीं करे। ये भी पढ़ें: धोनी के समर्थन में उतरे माइकल हसी

आपके पास भी जवाब देने का पूरा अधिकार है जब तक कि इससे सीमा पार नहीं हो।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वर्षों से काफी स्मार्ट प्रतिक्रिया दी जा रही हैं और मेरी टिप्पणी बिलकुल सही समय पर थी।

मैं ऐसा करना नहीं चाहता था लेकिन मैंने सिर्फ वह बोला जो मेरे मन में आया। इसका मैदान पर लुत्फ उठाया जाता है लेकिन साथ ही आपको अपने खेल पर ध्यान देना होता है।’

TRENDING NOW