add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विराट कोहली के साथी ने किया संन्यास का ऐलान, IPL Auction में नहीं मिला था कोई खरीदार

विराट कोहली के साथ साल 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - November 28, 2024 8:20 PM IST

Siddarth Kaul Announced Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे स्टार तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने आज अपने क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया है. इस तेज गेंदबाज ने आज क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है.

एक समय इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के सबसे नामी गेंदबाजों में से एक रहे सिद्धार्थ कौल को इस बार मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला. ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद कौल ने क्रिकेट करियर पर फुलस्टॉप लगाने का बड़ा फैसला किया. कौल ने भावुक पोस्ट शेयर करते हुए रिटायरमेंट का ऐलान किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिद्धार्थ ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए सिद्धार्थ कौल ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘जब मैं पंजाब के मैदान पर खेलता था. तब मेगा सपना था कि मैं अपने देश के लिए खेलूं. 2018 में भगवान ने यह सपना पूरा किया और मुझे टी20 इंटरनेशनल में भारत की 75 नंबर की कैप और वनडे में 221 नंबर की कैप मिली. अब समय आ गया है कि मैं अपने करियर को विराम दूं और अपने संन्यास का ऐलान करूं. अपने करियर के दौरान मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला उसका आभार मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं.’

कौल ने आगे कहा ‘भारत का प्रतिनिधित्व करने साल 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप और 2018 में वनडे और टी20 डेब्यू का सपना पूरा करने के लिए बीसीसीआई का धन्यवाद. केकेआर, दिल्ली, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से मुझे जीवन भर की कई यादें मिली हैं. इसका भी धन्यवाद.’

विराट कोहली के साथी रहे हैं सिद्धार्थ कौल

आपको बता दें कि सिद्धार्थ कौल विराट कोहली के साथी रहे हैं. उन्होंने विराट कोहली की अगुवाई में साल 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. कौल के इंटरनेशनल करियर पर नजर डाले तो वो ज्यादा लंबा नहीं रहा. कौल ने भारत के लिए 3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे. वनडे में वह विकेट लेने में कामयाब नहीं रहे पर टी20 इंटरनेशनल कौल ने 4 विकेट अपने नाम किए थे. कौल ने 55 आईपीएल मुकाबले खेले थे. जिसमें उन्होंने 58 विकेट झटके थे.