×

‘शक्तिमान’ पर हमले को लेकर विराट हुए दुखी, दोषी के खिलाफ की कार्यवाही की मांग

इस घटना के बाद केन्द्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्त्ता मेनका गांधी ने विधायक गणेश जोशी की जमकर निंदा की

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 19, 2016 4:47 PM IST

विराट कोहली © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली ने उत्तराखंड पुलिस के घोड़े ‘शक्तिमान’ पर बर्बरतापूर्ण हमले की निंदा की है। उन्होंने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर ट्विट भी किया है जिसपर उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए कहा कि इतने खूबसूरत जानवर पर हमाला करना बेहद कायरतापूर्ण है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं और आशा करता हूं कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी और उसे सजा मिलेगी। विराट ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि शक्तिमान जल्दी ठीक हो जाए। भारत बनाम पाकिस्तान, आईसीसी टी20 विश्व कप 2016: लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

आपको बता दें कि कि उत्तराखंड सरकार के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान को बेहद बुरी तरह लाठी से पिट दिया था जिसके कारण शक्तिमान की टांग टूट गयी थी। उसकी जान बचाने के लिए उसकी टांग काटनी पड़ी। इस घटना के बाद गणेश जोशी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और उन्हें को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने आमिर को तोहफे में दिया बल्ला

इस घटना के बाद केन्द्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्त्ता मेनका गांधी ने विधायक गणेश जोशी की जमकर निंदा की और उनके निष्कासन की मांग करते हुए भाजपा पार्टी को पत्र लिखा है।

आपको बता दें कि विराट कोहली इस समय टी20 विश्व कप मैचों में व्यस्त हैं। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला उसके चिरप्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से 19 मार्च को ईडन गार्डन कोलकाता में खेला जाएगा।