add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पापा बनने के बाद Virat Kohli ने टि्वटर पर अपडेट किया अपना बायो, लिखी यह खास बात

पहली बार पिता बनने बनने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट टि्वटर पर अपना बायो अपडेट किया है. भारतीय कप्तान ने अपने इस बायो में अब फादर शब्द (Virat Kohli updateted his twiter bio) भी जोड़ दिया है. उन्होंने इसे अपडेट करते हुए लिखा, ‘अ प्राउड हसबैंड...

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - January 18, 2021 4:06 PM IST

पहली बार पिता बनने बनने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट टि्वटर पर अपना बायो अपडेट किया है. भारतीय कप्तान ने अपने इस बायो में अब फादर शब्द (Virat Kohli updateted his twiter bio) भी जोड़ दिया है. उन्होंने इसे अपडेट करते हुए लिखा, ‘अ प्राउड हसबैंड एंड फादर’ यानी एक गौरवान्वित पति और पिता.

बता दें इस महीने 11 जनवरी को विराट कोहली की पत्नी और बॉलिवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बेटी को जन्म दिया है. अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) का पहला मैच खेलने के बाद पितृत्व अवकाश पर भारत लौट आए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली के टि्वटर से

इसके बाद 11 जनवरी को वह पिता बने और उन्होंने टि्वटर के माध्यम से अपने फैन्स को अपने पिता बनने की जानकारी दी. तब विराट कोहली ने अपनी बेटी के जन्म की बात टि्वटर पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘हम आपके साथ यह जानकारी साझा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है. हम आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हैं. अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं. हमें उम्मीद है कि इस वक्त आप हमारी निजता का सम्मान करेंगे.’

विराट कोहली के अलावा अपने कई स्टार खिलाड़ियों के बिना ऑस्ट्रेलिया में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में टेस्ट सीरीज खेल रही टीम इंडिया इस सीरीज को रोमांचक मोड़ पर ले आई है. ब्रिसबेन में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट का मंगलवार को आखिरी दिन है और भारतीय टीम के सामने यहां 328 रन का लक्ष्य है. अगर भारत यह मैच ड्रॉ भी करा लेते है तो 1-1 की बराबरी पर खड़ी यह सीरीज इसी स्कोर पर ड्रॉ हो जाएगी और टीम इंडिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा भी बरकरार रखेगी.