- क्रिकेट न्यूज़
- News
- virat kohli very disappointed after being lbw on matthew kuhnemann against australia at indore
Virat Kohli: आउट होने के बाद हताशा, निराश हुए कोहली, गुस्से में बाउंड्री पर मारा बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन ने एक बार फिर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को अपना शिकार बनाया. कोहली सिर्फ 13 रन बनाकर LBW हो गए.
Published On Mar 02, 2023, 03:17 PM IST
Last UpdatedMar 02, 2023, 03:17 PM IST
virat kohli
इंदौर: विराट कोहली के चेहरे पर निराशा थी. हताशा थी. और कुछ न कर पाने का दुख भी. मैथ्यूज कुहनमैन की गेंद पर आउट होकर विराट ही नहीं भारतीय फैंस की उम्मीदों का एक हिस्सा भी मैदान के बाहर जा रहा था. बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. भारत को 109 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त हासिल की. 47 रन की. लेकिन दूसरे दिन भारतीय बोलर्स ने वापसी की. ऑस्ट्रेलिया 197 रन पर सिमट गया. आखिरी 6 विकेट सिर्फ 11 रन पर खोकर.
इसके बाद भारत को दूसरी पारी में बड़े स्कोर की जरूरत थी. तभी तो ऑस्ट्रेलिया को फंसाया जा सकता था. पर शुरुआत अच्छी नहीं रही. शुभमन गिल ने नाथन लायन को बड़ा शॉट मारने के चक्कर में विकेट गंवाया और रोहित शर्मा विकेटों के सामने पकड़े गए. ऐसे में टीम इंडिया को अपने स्टार बल्लेबाज से बड़ी पारी की उम्मीद थी. सीमित ओवरों में कोहली रंग जमा चुके हैं. बुरे वक्त को पीछे छोड़ आए हैं, ऐसा लगने लगा है. लेकिन क्रिकेट के ‘सबसे बड़े टेस्ट’ कहे जाने वाले पांच दिनी खेल में अभी वह किंग कोहली वाला रुतबा लौटकर नहीं आया है. इंदौर टेस्ट की दूसरी पारी में वह सिर्फ 13 रन बनाकर पविलियन लौट गए.
It Hurts Idolo ?? @imVkohli
But,
We have supported you in your best, Virat kohli and we’ll support in your bad too. ❤️? #ViratKohli? | #INDvAUS pic.twitter.com/Yiv7kNTqkt— Cult 18? (@Vk__cult) March 2, 2023
गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ. कुहनमैन की पिछली गेंद पर कोहली ने चौका लगाया था. छोटी गेंद थी और कोहली ने बैकफुट पर जाकर उसे कट किया था. शायद कुहनमैन समझ गए थे कि कोहली आक्रामक खेलना चाहते हैं. और उन्होंने यहीं कोहली को फंसाने का फैसला किया. इस बार फिर कुहनमैन ने शॉर्ट पिच गेंद फेंकी. कोहली आगे नहीं आए और लेंथ के लिए बैकफुट पर ही रहे. उन्होंने गेंद को पुल करना चाहा. लेकिन कुहनमैन ने रफ्तार तेज कर दी थी. कोहली जब तक शॉट खेलते गेंद पैड से टकरा चुकी थी.
बात सिर्फ इतनी ही खराब नहीं थी. बाएं हाथ के इस फिरकी की गेंद ज्यादा उछली भी नहीं थी. वह टप्पा खाने के बाद सीधी रही. कोहली का अगला पैर हट चुका था गेंद पिछले पैड पर लगी. मिडल-लेग स्टंप के सामने. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जबर्दस्त अपील की. कोहली ने एक नजर अपने पैड को देखा. उनका सिर निराशा में एक ओर लटक सा गया. वह जानते थे कि इस यंग स्पिनर ने उन्हें फंसा लिया है. अंपायर जो विल्सन ने उंगली ऊपर की. कोहली ने रिव्यू नहीं लिया. वह जानते थे कि इसका कोई फायदा नहीं.
एक बार को लगा कि गेंद कहीं लेग स्टंप से बाहर तो नहीं जा रही? लेकिन रीप्ले में दिखा कि इस पर अंपायर्स कॉल होता. गेंद बस लेग स्टंप को छूकर जा रही थी. इम्पैक्ट और विकेट से लगने, दोनों पर. गेंद लेग स्टंप को छूकर जा रही थी. कोहली खुद से बहुत निराश थे. इतने निराश की जाते हुए उन्हें बाउंड्री पर लगे विज्ञापन होर्डिंग पर बल्ला भी दे मारा.