add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का कैसा है रिकॉर्ड, बनाए हैं कितने रन और शतक

विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में कितने रन बनाए हैं. उनका रिकॉर्ड कैसा है. कोहली 15 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 3, 2025 4:11 PM IST

विराट कोहली क्या 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे. यह सवाल काफी बड़ा है. लेकिन जिस अंदाज में कोहली ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी लगाई उससे तय हो गया है कि फॉर्म और फिटनेस तो कोहली के साथ है. और कोहली ने अब विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता भी स्पष्ट कर दी है. दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने भी साफ कर दिया कि कोहली दिल्ली के लिए इस टूर्नामेंट में खेलेंगे.

समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा था कि कोहली ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए हामी भर दी है. हालांकि यह साफ नहीं था कि विराट इस टूर्नामेंट में कुल कितने मैच खेलेंगे. जेटली ने कहा था, ‘कोहली के टीम में आने से दिल्ली के ड्रेसिंग रूम को बहुत जोश मिलेगा.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अब कॉन्ट्रैक्ट के सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है. खिलाड़ियों को सिर्फ तभी छूट मिलेगी जब वे या तो चोटिल हों या भारत के लिए खेल रहे हों. इसी के चलते कोहली ने रणजी ट्रॉफी में भी एक मैच खेला था.

कोहली ने इस टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच साल 2010 में खेला था. विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली ने तब दिल्ली के लिए सेना के खिलाफ खेला था. दिल्ली के लिए कोहली का आखिरी मैच एनकेपी साल्वे चैलेजर ट्रॉफी में था. तब इस टूर्नामेंट में इंडिया रेड और इंडिया ब्लू के अलावा दो टीमें और थीं.

कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी में आंकड़े कैसे हैं
स्टार बल्लेबाज ने इस घरेलू वनडे टूर्नामेंट में सिर्फ 12 मैच खेले हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में कुल इतने ही मैच खेले हैं. इन 12 मैचों में कोहली ने 69.36 के औसत से 763 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान चार सेंचुरी भी बनाई हैं.

साल 2008-09 में विराट कोहली ने सिर्फ सात मैचों में 534 रन बना दिए थे. वह उस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे.