• Home
  • News
  • Virat Kohli vs Rohit Sharma Stats in IPL Who has better Number

IPL 2026: MI vs RCB की टक्कर में विराट और रोहित पर रहेगी नजर, दोनों बल्लेबाजों का ऐसा है रिकॉर्ड

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मुकाबला होगा. दोनों ही अपनी टीम के बड़े अहम खिलाड़ी हैं. इन दोनों का एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 12, 2026, 11:32 AM IST

Published On Apr 12, 2026, 11:32 AM IST

Last UpdatedApr 12, 2026, 11:32 AM IST

Virat Kohli vs Rohit Sharma

Virat Kohli vs Rohit Sharma

मुंबई: IPL 2026 में रविवार की शाम बेहद रोमांचक होने वाली है. सीजन का 20वां मुकाबला लीग की दो बड़ी और लोकप्रिय टीमों मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच शाम 7:30 से वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा. इस मैच का आकर्षण इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि मौजूदा समय के भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी-अपनी टीमों के लिए ताल ठोकते नजर आएंगे.

अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ और अलग-अलग जर्सी में देखने का मौका फैंस के लिए रोमांचक होगा. रोहित मुंबई इंडियंस को तो विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाने के लक्ष्य से वानखेड़े में उतरेंगे. आइए देखते हैं कि रोहित का आरसीबी और विराट का के खिलाफ अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित बनाम विराट IPL रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने 2008 से 2010 के बीच डेक्कन चार्जेस (Deccan Chargers) और 2011 से 2025 के बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा रहते हुए RCB के खिलाफ 34 मैच खेले हैं. रोहित ने 33 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए कुल 848 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 27.35 और स्ट्राइक रेट 136.99 रहा है. रोहित ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7 हाफ-सेंचुरी लगाई हैं. इसके अलावा, रोहित ने आरसीबी के खिलाफ 38 छक्के और 78 चौके लगाए हैं. इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एमआई के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर (24 मैच में 985 रन) और MS धोनी (39 मैच में 917 रन) के बाद तीसरे नंबर पर हैं. रोहित ने आईपीएल 2026 में 3 मैचों में 1 हाफ-सेंचुरी लगाते हुए 118 रन बनाए हैं.

विराट कोहली का मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 2008 से 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले 36 मैचों की 35 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 31.61 की औसत और 129.11 की स्ट्राइक रेट से 980 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 हाफ-सेंचुरी लगाए हैं. सर्वाधिक स्कोर नाबाद 92 रन है. कोहली ने एमआई के खिलाफ 36 छक्के और 84 चौके लगाए हैं. एमआई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की ओवरऑल सूची में विराट पहले स्थान पर हैं.

दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने 21 मैचों में 3 सेंचुरी और 6 हाफ-सेंचुरी लगाते हुए कुल 977 रन बनाए हैं. शिखर धवन 28 मैचों में 6 अर्धशतक की मदद से 901 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं.

IPL 2026 में विराट ने 3 मैचों की 1 अर्धशतक लगाते हुए 129 रन बनाए हैं. सीजन में आरसीबी 3 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 1 जीत के साथ आठवें नंबर पर है.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick