VIDEO: इस दिन सबसे बड़ा केक काटना चाहते हैं कोहली, बर्थडे पर खोला अपने दिल का राज
विराट कोहली आज यानी 5 नवंबर को अपना 34वां जन्मदिन मेलबर्न में मना रहे हैं। कोहली ने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ अपने जन्मदिन का केक काटा।
Published On Nov 05, 2022, 07:23 PM IST
Last UpdatedNov 05, 2022, 07:23 PM IST
TWITTER/Abhishek Tripathi
विराट कोहली आज यानी 5 नवंबर को अपना 34वां जन्मदिन मेलबर्न में मना रहे हैं। कोहली ने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ अपने जन्मदिन का केक काटा। बीसीसीआई ने कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है। इसके बाद कोहली ने बर्थडे के खास मौके पर एक और केक काटा और बातों ही बातों में अपनी दिल की इच्छा भी प्रकट कर दी।
दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम के साथ सेलिब्रेट करने के बाद भारतीय पत्रकारों के साथ भी अपना बर्थडे मनाया। कोहली ने पहले तो एक पत्रकार द्वारा लाए गए केक को काटा और फिर भारतीय मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचाती में अपनी दिल की इच्छा भी जाहिर कर दी। कोहली ने कहा कि 13 नवंबर को भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इससे भी बड़ा केक काटना चाहते हैं।
Virat Kohli cut the cake in MCG on his birthday. pic.twitter.com/iH42VPDieP
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) November 5, 2022
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने से बस एक जीत दूर है। टीम इंडिया को 6 नवंबर को मेलबर्न में जिम्बाब्वे की चुनौती का सामना करना है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी। ऐसे में कोहली टीम इंडिया की जीत में बड़ा योगदान देने के इरादे से उतरेंगे।