×

धोनी से सीखना चाहते हैं विराट कोहली

विराट कोहली का कहना है कि वह एकदिवसीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से आत्मसंयम और दबाव में धैर्य न खोने की कला सीखना चाहते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 13, 2015 10:13 AM IST

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के कप्तान  विराट कोहली © Getty Images
भारतीय टेस्ट क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली © Getty Images

मुंबई | भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि वह एकदिवसीय टीम के  कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी से आत्मसंयम और दबाव में धैर्य न खोने की कला सीखना चाहते हैं। कोहली ने अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप टी-20 के कार्यक्रम की घोषणा के दौरान कहा, “मैं धौनी से आत्मसंयमित रहने और दबाव में धैर्य बनाए रखने की काबिलियत सीखना चाहता हूं। 2007 में टी-20 विश्व कप जीत ने धौनी को एक सफल कप्तान के तौर पर पेश किया। जिस तरह उन्होंने युवा टीम का नेतृत्व किया वह वाकई सराहनीय है।

कोहली ने कहा, “धौनी ने एक कप्तान के तौर पर सब कुछ हासिल किया है। उनके कप्तान रहते हुए ही हम टेस्ट में नंबर-1 बने, उन्हीं की कप्तानी में ही हमने टी-20 विश्व कप और एकदिवसीय विश्व कप जीता। मैं उन्हें काफी समय से देख रहा हूं और उनकी प्रशंसा करता हूं।”

TRENDING NOW

भारतीय टीम 2016 टी-20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत 15 मार्च से नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी जबकि उसका दूसरा मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 19 मार्च को धर्मशाला में होगा। कोहली से जब प्रतियोगिता में उनकी पसंदीदा टीम के बारे में पूछा गया तो वह किसी भी टीम के नाम लेने से बचते नजर आए और कहा कि जो टीम बेहतर खेलेगी वह जीत हासिल करेगी। कोहली ने भारतीय टीम की जीत की उम्मीद जताते हुए कहा, “बांग्लादेश में पिछले टी-20 विश्व कप में हम फाइनल में हार गए थे लेकिन उम्मीद है इस बार हम जीत हासिल करेंगे। “कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले विश्व कप में उन पर सबकी निगाहें होंगी।”