सिडनी वनडे में टीम इंडिया के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं कप्तान कोहली

ऑस्ट्रेलिया टीम ने सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम 34 रनों से हार गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 12, 2019, 04:34 PM IST

Published On Jan 12, 2019, 04:34 PM IST

Last UpdatedJan 12, 2019, 04:34 PM IST

Virat-Kohli © Getty Images

टेस्ट सीरीज की ऐतिहासिक जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच खेलने उतरी भारतीय टीम को सिडनी में 34 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। 289 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 4 रन पर तीन विकेट खो दिए, जिसके बाद रोहित शर्मा की 133 रनों की एकतरफा पारी भी भारत को जीत नहीं दिला सकी।

ये भी पढ़े: सिडनी वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रनों से हराकर सीरीज में बढ़त बनाई

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, “हम जिस तरीके से खेले, उससे हम खुश नहीं हैं। मेरा मानना है कि हमने गेंद के साथ ठीक प्रदर्शन किया। ये 300 से ज्यादा रन वाला विकेट था। हमें लगा कि 288 रनों का पीछा किया जा सकता है।”

बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कप्तान ने कहा, “शुरुआत में तीन विकेट खोना कभी भी अच्छा नहीं होता है। मुझे लगता है कि रोहित शानदार था और एमएस ने उसका साथ दिया, मेरा मानना है कि हम और बेहतर कर सकते थे लेकिन हम पिछड़ गए। दोनों ने मिलकर खेल को गहराई तक पहुंचाई और हमें मौका दिया। एमएस उस समय आउट हो गए, जिससे रोहित पर दबाव बढ़ गया। एक और अच्छी साझेदारी बनती तो हम करीब पहुंच जाते। लेकिन शुरुआत में तीन विकेट खोना बड़ी परेशानी थी और ऑस्ट्रेलिया इतनी पेशेवर है कि उन्होंने हमें वापस नहीं आने दिया।”

ये भी पढ़े: सिडनी में रोहित शर्मा का शतक, सौरव गांगुली की कर ली बराबरी

हालांकि कप्तान ने कहा कि इस हार के बारे में ज्यादा ना सोचकर अगले मैच पर ध्यान लगाने की जरूरत है। कोहली ने कहा, ” हमें इस एक दिन की तरह देखना होगा, जब ऑस्ट्रेलिया हमसे बेहतर खेली। हम नतीजो को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं। इस तरह के दिन होने से आपको उन चीजों का पता चलेगा जिन पर टीम को काम करना है।”

Editor's Pick