Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 1, 2025 11:45 AM IST

Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतकीय पारी खेली. कोहली ने इस पारी से कई रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त किए. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक (टेस्ट में 51 शतक) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा विराट कोहली ने भारत- साउथ अफ्रीका वनडे मैच में सबसे ज्यादा शतक (छह) लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए. कोहली ने यहां भी सचिन तेंदुलकर (पांच शतक) को पीछे छोड़ा है.
विराट कोहली लगातार सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ रहे हैं, मगर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें तोड़ना विराट कोहली के लिए लगभग नामुमकिन है. विराट कोहली इस रिकॉर्ड को छू भी नहीं पाएंगे.
सचिन तेंदुलकर के नाम 100 इंटरनेशनल शतक है, वहीं विराट कोहली के नाम 83 इंटरनेशनल शतक है. विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से 17 शतक पीछे है. कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम का हिस्सा हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक ही खेल पाएंगे. ऐसे में कोहली के पास 17 मैच भी नहीं होगा, जिससे वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 100 शतक के आंकड़े को छू पाएं.
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम 664 इंटरनेशनल मैच की 782 इनिंग में 34357 रन है, वहीं विराट कोहली ने 554 मैच की 621 इनिंग में 27808 रन बनाए हैं. विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से 6549 रन पीछे हैं. कोहली के पास दो से तीन साल का इंटरनेशनल करियर बचा है और वह सिर्फ एक फॉर्मेट खेलते हैं, ऐसे में इस रिकॉर्ड को भी छू पाना कोहली के लिए असंभव है.
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 164 अर्धशतक है. विराट कोहली ने अब तक 144 अर्धशतक लगाए है. विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन ने 20 अर्धशतक पीछे हैं. वहीं वनडे क्रिकेट की बात करें तो सचिन तेंदुलकर ने 96 अर्धशतक लगाए हैं, वहीं कोहली के नाम वनडे में 75 अर्धशतक है. कोहली वनडे में भी सचिन के रिकॉर्ड से 21 अर्धशतक पीछे हैं. सचिन का यह रिकॉर्ड भी कोहली के लिए तोड़ना नामुमकिन है.
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट में 51 शतक और 15921 रन है, वहीं विराट कोहली ने टेस्ट में 30 शतक और 9230 रन बनाए हैं. विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं और उन्होंने एक दिन पहले ही यह साफ कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट में अब वापसी नहीं करने वाले हैं, ऐसे में सचिन के इस रिकॉर्ड को छूने का सवाल ही नहीं है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
