T20 World Cup: रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे विराट कोहली, सिलेक्टर्स ने बनाया मन : रिपोर्ट्स

टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ही रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर होंगे. एक अखबार की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है. इसके साथ ही रियान पराग और यशस्वी जायसवाल को लेकर भी खबर है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 17, 2024, 02:04 PM IST

Published On Apr 17, 2024, 02:04 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2024, 02:04 PM IST

Rohit Sharma and Virat Kohli Will Open in T20 World Cup: Report

Rohit Sharma and Virat Kohli Will Open in T20 World Cup: Report

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम का ऐलान करने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है. और इसके साथ ही यह सवाल भी गहरा होता जा रहा है कि भारत की वर्ल्ड कप टीम में कौन सा खिलाड़ी जगह बनाएगा. इस बीच यह बात भी सामने आई है कि मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर, कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बीच टीम सिलेक्शन को लेकर एक मीटिंग हो चुकी है. इस मीटिंग से एक और खबर निकलकर आ रही है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में पारी की शुरुआत कर सकते हैं. यानी यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पर गाज गिर सकती है.

हिंदी अखबार दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली को भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह को लेकर स्पष्टता मिल चुकी है. कोहली इस आईपीएल में अच्छे फॉर्म में हैं. वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. और इस फॉर्म में टीम प्रबंधन कोहली को दरकिनार नहीं करना चाहेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जायसवाल की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन इस साल के आईपीएल में वह संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं. वहीं शुभमन गिल के लिए राहतभरी खबर यह है कि उन्हें बैकअप ओपनर के तौर पर शामिल किया जा सकता है. आईपीएल 2024 में गिल ने अभी तक छह मैचों में 255 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 151.78 का है. वहीं जायसवाल सात मैचों में सिर्फ 121 रन ही बना सके हैं.

क्या इन खिलाड़ियों की भी चमकेगी किस्मत

असम के बल्लेबाज रियान पराग ने आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने सात मैचों में 161.42 के स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए हैं. वहीं एक नाम शिवम दूबे का भी चल रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस ऑलराउंडर ने बल्ले से कमाल किया है. 6 मैचों में 163.51 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 242 रन बनाए हैं. दूबे चेन्नई के लिए कमाल के फिनिशर रहे हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick