×

विराट कोहली के फैंस के लिए गुड न्यूज, रेलवे के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला, जानें कब खेला जाएगा मैच ?

भारतीय दिग्गज विराट कोहली दिल्ली के लिए शुरुआती दो मैचों में शानदार लय में थे. उन्होंने आंध्र के खिलाफ मैच में 131 रन और गुजरात के खिलाफ मैच में 77 रन बनाए थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 29, 2025 5:49 PM IST

विराट कोहली के फैंस के लिए खुशखबरी है. विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी का एक और मुकाबला खेलते नजर आएंगे. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने इसकी पुष्टि की है. रोहन जेटली ने सोमवार को बताया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली छह जनवरी को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) में रेलवे के खिलाफ दिल्ली का विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलेंगे.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम दो मैचों में भाग लेना अनिवार्य किया था, कोहली हालांकि इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज की तैयारी के लिए तीसरा मैच भी खेलना चाहते हैं.

रेलवे के खिलाफ छह जनवरी को खेलते दिखेंगे कोहली

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने सोमवार को बताया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली छह जनवरी को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) में रेलवे के खिलाफ दिल्ली का विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलेंगे.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम दो मैचों में भाग लेना अनिवार्य किया था। कोहली हालांकि इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला की तैयारी के लिए तीसरा मैच भी खेलना चाहते हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी में दिखा कोहली का जलवा

डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने ‘पीटीआई’ को बताया, फिलहाल, वह खेल रहे हैं, विराट ने तीन मैचों के लिए अपनी उपलब्धता दी है. कोहली दिल्ली के लिए शुरुआती दो मैचों में शानदार लय में थे. उन्होंने आंध्र के खिलाफ मैच में 131 रन और गुजरात के खिलाफ मैच में 77 रन बनाए थे.

उन्होंने इस दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 16,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी कायम किया. कोहली ने 330वीं पारी में इस मुकाम को हासिल कर दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। तेंदुलकर ने 391 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

TRENDING NOW

आठ जनवरी को वडोदरा पहुंचेगी टीम इंडिया

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम आठ जनवरी तक वडोदरा में पहुंचेगी लेकिन कोहली अभ्यास के लिए एक दिन पहले यहां पहुंच सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी को इसी मैदान पर शुरू होगी.