- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli will play for RCB for Next Three Four years says RCB CEO
अगले तीन-चार साल तो पक्का खेलेंगे विराट कोहली, RCB के CEO ने किया वादा
विराट कोहली के बारे में आरसीबी के सीईओ ने कहा है कि गजब फिट हैं. और लगातार मेहनत कर रहे हैं. और अभी तीन चार पक्का वह आईपीएल खेलेंगे.
Published On Jun 19, 2026, 12:25 PM IST
Last UpdatedJun 19, 2026, 12:25 PM IST
virat Kohli RCB
विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक-दूसरे का पर्याय बन गए हैं. आईपीएल 2008 में पहले सीजन से ही वह इसी टीम के साथ हैं. बीते 19 साल से एक ही टीम के लिए खेलने वाले विराट कोहली इकलौते खिलाड़ी हैं. कोहली कई बार कह चुके हैं कि किसी अन्य टीम के लिए खेलने का उनका कोई विचार नहीं है. RCB के लिए भी पिछले दोनों सीजन बहुत अच्छे रहे हैं. टीम ने साल 2025 में पहली बार आईपीएल का खिताब जीता. कई साल तक ट्रॉफी से महरूम रहने के बाद पहली बार जब आरसीबी चैंपियन बनी तो विराट कोहली के दिल से भी बड़ा भार उतरा. इसके बाद साल 2026 में आरसीबी ने एक बार फिर खिताब अपने नाम किया. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद वह वह तीसरी टीम बनी जिसने लगातार दो बार आईपीएल जीता हो.
आरसीबी का मालिकाना हक अब एक बार फिर बदल गया है. तो क्या, अब इसका असर कोहली और आरसीबी के साथ पर पड़ेगा? इस सवाल का जवाब आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने दिया है. उन्होंने जोर दकर आईपीएल फ्रैंचाइजी और उसके सबसे बड़े आइकॉन के रिश्ते पर टिप्पणी की है. उन्होंने माना है कि बीते कई साल से कोहली ने टीम के लिए काफी योगदान दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी इशारा किया है कि कोहली और टीम का साथ अभी लंबे वक्त तक बना रहेगा.
राजेश मेनन ने सीएनबीसी टीवी18 के साथ बातचीत में कहा, ‘वह शुरू से आरसीबी के साथ हैं. हम यह समझ गए हैं कि अगर वह क्रिकेट करियर खत्म भी कर लें तो भी वह आरसीबी छोड़कर नहीं जा रहे हैं.’
मेनन ने यह भी जोर देकर कहा कि कोहली अगले चार साल तक आरसीबी के साथ खेलते रहेंगे. उन्होंने कहा कि विराट कोहली अपने करियर के इस मोड़ पर भी जबर्दस्त फिट हैं और उनके भीतर खेल की भूख काफी ज्यादा है. इसके साथ ही वह खेल पर बहुत गहरा असर डालते हैं. उन्होंने कहा कि हालिया आईपीएल सीजन में कोहली ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे साबित होता है कि यह अनुभवी बल्लेबाज अब भी काफी योगदान कर सकता है.
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि अगले तीन-चार तक वह पक्का खेलेंगे. वह फिट हैं. और जज्बा कभी खत्म नहीं होता. आपने इस आईपीएल सीजन में उन्हें खेलते देखा. उनमें कितनी ऊर्जा दिखी, उन्होंने कितने रन बनाए और उनका एटिट्यूड भी कमाल का था. तीन-चार साल कोई प्रॉब्लम नहीं.’
कोहली ने आईपीएल 2026 में 165.84 के स्ट्राइक-रेट से 675 रन बनाए. आईपीएल करियर में कोहली का स्ट्राइक-रेट इतना ज्यादा कभी नहीं रहा.