• Home
  • News
  • Virat kohli will soon retaliate on chetan sharmas statement but team india will suffer aakash chopra 5165986

चेतन शर्मा के बयान पर जल्द पलटवार करेंगे विराट कोहली लेकिन टीम इंडिया को होगा नुकसान: चोपड़ा

चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने सौरव गांगुली के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि बोर्ड ने कोहली से टी20 कप्तान के रूप में पद छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।

Edited By : India.com Staff |Jan 01, 2022, 04:48 PM IST

Published On Jan 01, 2022, 04:48 PM IST

Last UpdatedJan 01, 2022, 04:48 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) को लगता है कि बीसीसीआई (BCCI) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के विराट कोहली (Virat Kohli) के टी20 और फिर वनडे कप्तान पद से हटने पर हुए विवाद पर दिए बयान के बाद भारतीय बल्लेबाज और और प्रशासकों के बीच टकराव फिर से बढ़ेगा। पूर्व क्रिकेटर ने ये भी कहा कि कोहली जल्द ही इस पर पलटवार करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले सीरीज के लिए वनडे टीम का ऐलान करने से पहले, चेतन ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि चयन बैठक में मौजूद सभी लोगों ने कोहली से टी20 कप्तान के रूप में पद छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने YouTube चैनल पर आकाश ने कहा, “आग में थोड़ा और ईंधन डाला गया है जो पहले से ही जल रही थी क्योंकि बीसीसीआई की चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा के माध्यम से आया है।”

उन्होंने कहा, “चेतन शर्मा ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है कि सभी ने विराट को T20I कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था, कि इसका समय सही नहीं है, विश्व कप पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन कप्तान कोहली नहीं माने। हर कोई जो चयन समिति की बैठक में था- चयनकर्ता, बीसीसीआई अधिकारी, संयोजक – सभी ने विराट कोहली से पद ना छोड़ने का अनुरोध किया। ये चेतन शर्मा का बयान है, लेकिन कप्तान ने कहा कि वो पद छोड़ना चाहते हैं। वहीं कप्तान ने कहा था कि किसी ने उनसे कुछ भी नहीं पूछा, और सभी ने कहा ककि ये एक बहुत ही प्रगतिशील कदम है।”

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम के रवाना होने से पहले कोहली ने स्वीकार किया था कि वनडे टीम की कप्तानी से हटाने जाने को लेकर बोर्ड की तरफ से उनकी किसी से बातचीत नहीं हुई थी और टेस्ट सीरीज के लिए टीम चयन से डेढ़ वनडे कप्तान का पद छोड़ने के लिए कहा गया था।

आकाश को लगता है कि चेतन के बयान के बाद कोहली अपनी ओर से ये स्पष्ट करना चाहते हैं, भले ही ये भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा ना हो। उन्होंने कहा, “2022 में कोई अफवाह और सूत्र नहीं होना चाहिए, हालांकि, चेतन शर्मा के बयान के बाद शायद विराट कोहली की तरफ से भी बयानबाजी होगी क्योंकि अब तक यही हो रहा है – एक व्यक्ति कुछ कहता है और दूसरा उसका खंडन करना है। ये वास्तव में अच्छा नहीं है, लेकिन फिर अगर ऐसा होता है, तो आश्चर्यचकित ना हों।”

Editor's Pick