add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सचिन- संगकारा सब पीछे छूटे... विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया महारिकॉर्ड

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 25 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे कर लिए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 11, 2026 7:27 PM IST

Virat Kohli records in Ind vs nz 1st ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में बड़ा कीर्तिमान बनाया है. विराट कोहली ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया.

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 25 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे कर लिए. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं. सचिन तेंदुलकर (34357) पहले और कुमार संगकारा (28016) यह कारनामा पहले कर चुके हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे कर लिए. वह सबसे तेज 28 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. विराट कोहली ने 624 इनिंग में इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन बनाए हैं, वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 644 इनिंग में यह कारनामा किया है. श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 666 इनिंग में इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन बनाए थे.

कुमार संगकारा से भी आगे निकले विराट

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया था. कुमार संगकारा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 28016 रन थे. विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 42 रन बनाते ही कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं, सचिन तेंदुलकर के नाम 34357 रन है. विराट दूसरे और संगकारा तीसरे नंबर पर हैं.