चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच के बाद इस बारे में बात कर रहे थे विराट कोहली और शोएब मलिक

भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच के बाद मलिक कोहली को सईद अजमल के फनी कैच की कहानी बता रहे थे।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 27, 2017, 08:57 AM IST

Published On Jun 27, 2017, 08:57 AM IST

Last UpdatedJun 27, 2017, 08:57 AM IST

विराट कोहली, शोएब मलिक  © AFP
विराट कोहली, शोएब मलिक © AFP

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मैच के बाद भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह पाकिस्तान टीम के सीनियर खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ हंसी मजाक कर रहे थे। देखने से ऐसा लग रहा था कि मलिक दोनों को कोई मजाकिया किस्सा सुना रहे हैं। दोनों ही देशों के फैंस यह सोचने में लगे हुए थे कि आखिर तीनों खिलाड़ी किस बारे में बात कर रहे हैं लेकिन अब हमें पता चल गया है कि तीनों दिग्गज क्रिकेटर आखिर किस बारे में बात कर रहे थे।

क्रिकेट फैंस को पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज मैच में सईद अजमल का वो छूटा हुआ कैच तो याद ही होगा, जब अजमल गेंद के एकदम करीब आकर नीचे बैठ गए थे लेकिन गेंद उनसे काफी दूर जाकर गिरी थी। उस समय मलिक उनके सबसे करीब खड़े थे और कैच छूटने के बाद उन्हें डांट भी रहे थे। मलिक इसी मजाकिया किस्से के बारे में कोहली और युवी को बता रहे थे। जिसके बाद सभी खिलाड़ी हंसने लगे। दरअसल फील्डिंग को लेकर पाकिस्तान टीम का काफी मजाक उड़ाया जाता रहा है लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में इस टीम ने शानदार फील्डिंग की और इसी के चलते वह पहला मैच हारने के बाद भी फाइनल तक पहुंचे और अपना पहला खिताब जीत सके। [ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में खेल सकते हैं ऋषभ पंत]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ओवल में खेले गए फाइनल मैच में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हरा दिया था लेकिन मैच के बाद दोनों देशों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का प्रदर्शन किया। कोहली और युवराज के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली के बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई जिसके बाद अजहर ने ट्विटर के जरिए तीनों खिलाड़ियों का शुक्रिया किया।

Editor's Pick