ऑस्ट्रेलिया दौरे पर परिभाषित होगी विराट कोहली की कप्तानी: वसीम अकरम

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी को 2019 विश्व कप खेलना चाहिए।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 26, 2018, 08:35 PM IST

Published On Nov 26, 2018, 08:35 PM IST

Last UpdatedNov 26, 2018, 08:35 PM IST

Virat Kohli, David Warner (Getty Images)

विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में भारत को कई घरेलू सीरीज जिताई हैं लेकिन ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर उनकी कप्तानी की असली क्षमता साबित होगी। ऐसा कहना है पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकमर का।

अकरम ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, “हां, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उसकी कप्तानी परिभाषित होगी। उसके पास बेहतरीन मौका है। एक युवा, गैरअनुभवी ऑस्ट्रेलिया टीम, पूरी तरह अटैक करें और अगर उन्हें शुरुआती विकेट मिलते हैं तो वहां पर गेंदबाजों का संघर्ष है। मुझे केवल भारतीय के गेंदबाजों की चिंता है। जब वो भारत या पाकिस्तान के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया जाते हैं, कभी-कभार वो उछाल भरी पिचों को देखकर ज्यादा ही उत्साहित हो जाते हैं, खासकर ब्रिसबेन में। इसलिए विचार गेंद को ऊपर पिच कराने का है, ज्यादा शॉर्ट गेंद ना डालें क्योंकि वो इसी की उम्मीद कर रहे होंगे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अकरम से जब पूछा गया कि कोहली की कप्तानी वाली मौजूदा टीम इंडिया क्या भारत-पाकिस्तान के साथ कड़े और भावनाओं भरे मुकाबलों के दबाव को नहीं जानती है। तो उन्होंने कहा, “शायद नहीं, न्यूट्रल वेन्यू पर एक-दो वनडे मैच खेलने से आप कुछ कह नहीं सकते हैं। अगर उनके बीच एक सीरीज होती है, पाकिस्तान या भारत में तब दोनों टीमों को पता चलेगा कि दबाव क्या होता है, मैदान के अंदर और बाहर, खासकर आजकल की मीडिया के रहते।”

कोहली के अलावा अकरम ने भारत के सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी बात की। अकरम का मानना है कि धोनी को 2019 विश्व कप खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं एमएस धोनी को 2019 विश्व कप खेलता देखना पसंद करूंगा क्योंकि आपको वहां अनुभव की जरूरत पड़ेगी। इंग्लैंड की उन पिचों पर दो नई गेंदों के साथ, वहां कूकाबुरा उतनी स्विंग नहीं होती है लेकिन फिर भी आपको अनुभव की जरूरत पड़ेगी।”

Editor's Pick