• Home
  • News
  • Virat Kohli’s Childhood Coach Rajkumar Sharma Suggestion To Vaibhav Sooryavanshi Keep Playing like This

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, दी खास सलाह

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के खेल की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि 15 साल का यह लड़का जिस तरह बड़े-बड़े गेंदबाजों पर बड़े शॉट खेल रहा है वह कमाल है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 04, 2026, 07:28 AM IST

Published On Jun 04, 2026, 07:28 AM IST

Last UpdatedJun 04, 2026, 07:28 AM IST

Virat Kohli Coach to Vaibhav Sooryavanshi

Virat Kohli Coach to Vaibhav Sooryavanshi

नई दिल्ली: विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा (Virat Kohli Coach) ने वैभव सूर्यवंशी को एक विशेष प्रतिभा वाला खिलाड़ी कहा है. उन्होंने यह भी बताया कि आखिर वैभव में ऐसा क्या है जो उन्हें उनकी उम्र से बाकी खिलाड़ियों से अलग करता है. उन्होंने वैभव को एक खास सलाह दी है.

सूर्यवंशी ने आईपीएल के पहले ही सीजन में धमाल मचा दिया था. साल 2025 में वैभव की प्रतिभा देखकर लोग चकित थे. लेकिन साल 2026 को वैभव के लिए एक चुनौती माना गया. और बाएं हाथ का यह बल्लेबाज इसमें सफल हुए. आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव ने 16 पारियों में 776 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 48.50 का रहा. उनका स्ट्राइक-रेट 237.31 का रहा. वैभव सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब भी मिला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वर्ल्ड-क्लास गेंदबाजों पर छक्के लगाते हैं वैभव सूर्यवंशी

शर्मा ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा, ‘देखिए, इसमें कोई संदेह नहीं कि वह एक कमाल के क्रिकेटर हैं. जिस तरह से उन्होंने आईपीएल में खेला है वह अद्भुत है. जिस तरह वह फर्स्ट-क्लास, इंटरनेशनल और विश्व-स्तरीय गेंदबाजों को हिट करता है वह प्रशंसनीय है. और मुझे यह कहने पर विवश होना पड़ेगा कि वह एक विशेष प्रतिभा हैं. मुझे वैभव बहुत अच्छे लगे. जिस तरह का निडर क्रिकेट वह खेलते हैं, जिस तरह वह विश्व-स्तरीय गेंदबाजों को हिट करते हैं वह काबिले-तारीफ है. वह उन गेंदबाजों पर जिस तरह छक्के लगाते हैं वह वाकई अविश्वनीय है. टी20 क्रिकेट के लिए वह बेहतरीन हैं.’

टेस्ट क्रिकेट में वैभव के भविष्य पर क्या बोले राजकुमार शर्मा

शर्मा ने कहा कि सूर्यवंशी को अपना खेलने का तरीका नहीं बदलना चाहिए. उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में सब कुछ उनके लिए काम कर रहा है. हालांकि उन्होंने वैभव के टेस्ट क्रिकेट में भविष्य को लेकर किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि उन्होंने अभी वैभव को बहुत ज्यादा खेलते हुए नहीं देखा है और इस वजह से वह उन पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते.

उन्होंने कहा, ‘अब चूंकि वह टी20 क्रिकेट खेलते हैं, तो मैं यह कहना चाहूंगा कि कुछ बदलने की जरूरत नहीं है. जाओ और इसी तरह खेलो जिस तरह तुम खेलते हो. तुम कमाल का क्रिकेट खेल रहे हो. जिस तरह तुम गेंद को हिट कर रहे हो, इसी तरह करते रहो. और लोगों का मनोरंजन करते रहो. बात जब टेस्ट क्रिकेट खेलने की आती है, तो मैंने उन्हें इतना नहीं देखा है कि यह टिप्पणी कर सकूं कि वह कितने परिपक्व हैं. वह किस तरह अपना खेल बदलते हैं. वह ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को किस तरह छोड़ते हैं. लेकिन फिलहाल के लिए मैं बस यही चाहता हूं कि वह जिस तरह खेल रहे हैं वैसा खेलते रहें.’

अब कहां खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

वैभव को श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली भारत की ए टीम में चुना गया है. इस बीच ऐसी भी मांग उठने लगी है कि वैभव को जल्द ही भारतीय की सीनियर टीम में शामिल कर लेना चाहिए. कुमार संगाकारा जैसे कई पूर्व क्रिकेटर इस बात की वकालत कर चुके हैं. उनका कहना है कि वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं. हालांकि पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि वैभव को विदेशी दौरों पर ले जाने में अभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.

भारत को इसी महीने जून में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है. और कई क्रिकेटर्स का मानना है कि अब वक्त आ गया है कि वैभव को इस टीम का हिस्सा बनाना चाहिए.

भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

भारत को आयरलैंड दौरे पर दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं. सीरीज का पहला मैच 26 जून और दूसरा 28 जून को बेलफस्ट में होगा. इसके बाद इंग्लैंड में भारत को 1 जुलाई से 19 जुलाई के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने हैं. टी20 मैच 1 से 11 जुलाई के बीच होंगे. और उसके बाद 14 से 19 के बीच वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. इन मुकाबलों में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारे नजर आएंगे.

भारत का इंग्लैंड दौरा

मैचतारीखमैदान
पहला T20I1 जुलाई, 2026चेस्टर-ली-स्ट्रीट
दूसरा T20I4 जुलाई, 2026मैनचेस्टर
तीसरा T20I7 जुलाई, 2026नॉटिंगम
चौथा T20I9 जुलाई, 2026ब्रिस्टल
पांचवां T20I11 जुलाई, 2026साउथैम्पटन
पहला ODI14 जुलाई, 2026बर्मिंगम
दूसरा ODI16 जुलाई, 2026कार्डिफ
तीसरा ODI19 जुलाई, 2026लॉर्ड्स, लंदन
Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick