विराट कोहली के कोच ने कहा- रिषभ पंत के खेलने का तरीका चिंताजनक

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने रिषभ पंत को लेकर तीखे बयान दिए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 21, 2019, 12:53 PM IST

Published On Sep 21, 2019, 12:53 PM IST

Last UpdatedSep 21, 2019, 12:53 PM IST

रिषभ पंत (IANS)

रिषभ पंत (IANS)

भारतीय कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार कोच ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की बल्लेबाजी शैली को लेकर चिंता जताई है। राजकुमार का मानना है कि प्रतिभावान खिलाड़ी होने के बावजूद पंत नतीजे नहीं हासिल कर पा रहे हैं।

एएनआई से बातचीत में कोहली के कोच ने कहा, “अब समय आ गया है कि उसे सावधान हो जाना चाहिए, टी20 उसका पसंदीदा फॉर्मेट है और वो प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। उसके पास क्वालिटी स्ट्रोक्स हैं, वो एक प्रभावशाली खिलाड़ी है और एक मैचविनर भी है लेकिन दुर्भाग्य से वो नतीजे नहीं दे पा रहा है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री पहले ही ये बयान दे चुके हैं कि पंत अगर अपनी गलतियों को नहीं सुधारेंगे तो उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वहीं नए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ भी ने कहा है कि युवा खिलाड़ियों को ‘बेपरवाही और लापरवाही’ के अंतर को समझना होगा

टेस्ट कॉन्ट्रेक्ट खोने पर निराश नहीं हैं मोइन अली

इस पर राजकुमार ने आगे कहा, “मैं रिषभ पंत को लेकर काफी परेशान हूं क्योंकि जिस तरह से वो खेल रहा है वो चिंता बढ़ाने वाला है। खासकर कि कोच रवि शास्त्री और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ की ओर से जिस तरह के बयान आ रहे हैं वो परेशान करने वाले हैं।”

हालांकि राजकुमार ने कप्तान कोहली की काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा, “99 प्रतिशत उसे पता ही नहीं होता है कि वो कौन सा रिकॉर्ड बना रहा है। मैं ही हमेशा उसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताता हूं, वो निस्वार्थी क्रिकेट खेलता है और उसके आंकड़ें बताते हैं कि वो कितना बड़ा खिलाड़ी हैं।”

राजकुमार का कहना है कि कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज आसानी से जीत लेगी।

संन्यास के बाद बोले हैमिल्टन मसाकाद्जा- खुशी है टीम जो चाहती थी वो कर सका

उन्होंने कहा, “भारतीय टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और मैंने पिछले 20 सालों में टीम इंडिया को इतना निरंतर प्रदर्शन करते नहीं देखा है। मैं रवि शास्त्री के उस बयान से सहमत हूं, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये विदेशी दौरे करने वाली सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम है।”

राजकुमार ने आगे कहा, “जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है, मुझे नहीं लगता है कि दक्षिण अफ्रीका के पास वापसी का मौका नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के पास अनुभव नहीं है…भारत तीसरा टी20 आसानी से जीत लेगा।”

Editor's Pick