This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
विराट कोहली ने खेली शानदार पारी: फिंच
जसप्रीत बुमराह ने अपने 3.3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच विराट कोहली बने।
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 27, 2016 11:08 AM IST


ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने मंगलवार को भारत के हाथों मिली हार के बाद विराट कोहली की नायाब पारी के लिए उनकी जमकर सराहना की। भारतीय टीम ने कोहली (नाबाद 90) के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर और सुरेश रैना (41) के साथ तीसरे विकेट के लिए निभाई गई उनकी 134 रनों की साझेदारी के बल पर ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने 19.3 ओवरों में 151 रनों पर ऑस्ट्रेलियाई पारी समेटते हुए भारत को 37 रनों से जीत दिला दी। मैच के बाद फिंच ने कहा, “हमने अपनी क्षमता से कमतर खेला और कोहली की पारी तो अविश्वसनीय रही। ये भी पढ़ें: विश्व कप से पहले टीम की यह जीत महत्वपूर्ण हैंः विराट कोहली
हम भारतीय गेंदबाजों को पिच से मिल रही स्पिन से हैरान थे। हमारे पास आठ विशेषज्ञ बल्लेबाज थे और जेम्स फॉल्कनर जैसा हरफनमौला खिलाड़ी। कुल मिलाकर हमारे पास इस लक्ष्य को हासिल करने की क्षमता रखने वाले बल्लेबाज थे।” ये भी पढ़ें: सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1,000 रन पूरे किए
फिंच ने कहा, “मेरे खयाल से हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। संभवत: हमने 10 से 15 रन अधिक गंवाए। 170 रनों का लक्ष्य थोड़ा आसान होता। कृत्रिम रोशनी में गेंद धीमी पड़ने लगी थी और हमारे शुरुआती बल्लेबाज खुद को इसके अनुकूल ढाल नहीं पाए।”
भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने महज 20 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए जिसमें 4 चौका व 1 छक्का शामिल है। वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 3 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 11 रन बनाए जिसमें 1 चौका व 1 छक्का भी शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपने 3.3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच विराट कोहली बने।
TRENDING NOW
