add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'अंडर-19 विश्व कप जीत के साथ शुरू हुआ था विराट कोहली के महान खिलाड़ी बनने का सफर'

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने साल 2008 में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीता था।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - January 1, 2020 9:57 AM IST

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज के स्थान पर काबिज रहकर साल 2019 को अलविदा कहने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली की सफलता का ये सफर दरअसल 11 साल पहले शुरू हुआ था। ऐसा कहना है पूर्व दिग्गज मखाया एनटिनी का।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एनटिनी का मानना है कि विराट कोहली के शानदार खिलाड़ी बनने की शुरुआत 2008 में हुए अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने के साथ ही हो गई थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एनटिनी ने आईसीसी के अपने कॉलम में कहा, ‘‘अगर आप विराट कोहली और कागिसो रबाडा जैसे खिलाड़ियों को देखेंगे तो उनकी शुरुआत अंडर-19 क्रिकेट से हुई। उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और देखिये आज वे किस स्तर तक पहुंच गए हैं। आज के दौर के कई बड़े खिलाड़ियों की शुरुआत अंडर-19 विश्व कप से हुई थी। ये ऐसा मंच है जहां आपकी प्रतिभा दुनिया देख सकती है।’’

‘अंडर-19 विश्व कप जीत के साथ शुरू हुआ था विराट कोहली के महान खिलाड़ी बनने का सफर’

अंडर-19 विश्व कप का अगला आयोजन दक्षिण अफ्रीका में 17 जनवरी से नौ फरवरी तक होगा। एनटिनी ने कहा, ‘‘जब युवाओं की बात होती है तो दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेलों में से है। वो क्विंटन डिकाक और रबाडा के बारे में बातें करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन खिलाड़ियों को कहीं और से नहीं चुना गया बल्कि वे अंडर-19 विश्व कप में खेले। दक्षिण अफ्रीका में 2020 में होने वाले विश्व कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को उन्हें देखना होगा कि वे कितना आगे बढ़ गए हैं और वे अब कहां खड़े हैं।’’

एनटिनी के लिए अंडर-19 विश्व कप और भी खास है क्योंकि उनके बेटे थांडो ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 656 विकेट लेने वाले एनटिनी ने कहा, ‘‘मेरे पास अपने बेटे थांडो को अंडर 19 विश्व कप में खेलते देखने की सुखद यादे हैं। मैं भी उस आयु वर्ग क्रिकेट का हिस्सा रहा हूं।’’