×

गूगल प्ले स्टोर पर हिट हुआ विराट कोहली का मोबाइल गेम

यह पहला भारतीय गेम है जो गूगल प्ले स्टोर पर इतना हिट हो रहा है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 18, 2015 6:24 PM IST

विराट कोहली इस गेम में नीली जर्सी पहने हुए नजर आएंगे  © AFP
विराट कोहली इस गेम में नीली जर्सी पहने हुए नजर आएंगे © AFP

हाल ही में विराट कोहली के मोबाइल क्रिकेट गेम ‘विराट क्रिकेट चैलेंज’ के लॉन्च होने के साथ उनकी डिजिटल लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनका यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर टॉप कर रहा है। उनकी मैनेजमेंट कंपनी के एक प्रेस नोट के मुताबिक, “कल गूगल के द्वारा साल 2015 के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्पोर्ट्समेन की सूची में विराट का नाम पहले नंबर पर रहा। आज ‘विराट क्रिकेट चैलेंज’ के साथ उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है।” इस रिलीज में बताया गया है कि यह गेम नजारा गेम के द्वारा विकसित किया गया है जिसे उन्होंने गूगल प्ले स्टोर में 14 दिसंबर को पब्लिश किया था। एक ही दिन में यह गूगल प्ले स्टोर की चार्ट में शीर्ष पर आ गया है। ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के रवैये से हैरान हूं- ड्वेन ब्रावो

यह अभी तक के भारतीय गेमों में प्ले स्टोर में सबसे तेज गति से होने वाली वृद्धि है। यह विराट कोहली की उनके फैन्स के बीच लोकप्रियता को दर्शाता है। रिलीज में आगे बताया गया है कि भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री के लिए अभी यह नई शुरुआत है। इसके पहले यह बहुत कम देखने को मिला है जब भारतीय गेमों ने लोकप्रिय गेम कैंडी क्रश, टेंपल रन, क्लैश ऑफ क्लैंस आदि को पीछे छोड़ा हो। ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट: पहले दिन बारिश ने डाला खलल, मैथ्यूज ने जमाया अर्धशतक

TRENDING NOW

इसके पहले भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली लियोनल मेसी को पीछे छोड़ते हुए गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्पोर्ट्समेन बन गए थे। बुधवार को गूगल के द्वारा रिलीज की गई सूची में छह भारतीय खिलाड़ियों ने सूची में टॉप किया है। भले ही सचिन तेंदुलकर रिटायर हो चुके हों लेकिन गूगल में सर्च के मामले में वह अभी भी पीछे नहीं है। वहीं भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस सर्च में सचिन के बाद चौथे स्थान पर हैं।