×

विराट कोहली के पाकिस्तानी प्रशंसक को मिली जमानत

अदालत ने शुक्रवार को दराज की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे 50,000 रुपये का मुचलका भरने का आदेश दिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 27, 2016 1:46 PM IST

विराट कोहली © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

पाकिस्तान में भारतीय राष्ट्रध्वज फहराने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के पाकिस्तानी प्रशंसक को जमानत मिल गई है। पंजाब प्रांत की अदालत ने उसे जमानत दी। ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, ओकारा की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने उमर दराज की जमानत याचिका स्वीकार कर ली, जो पिछले करीब एक माह से जेल में बंद था। दराज को 25 जनवरी को अपने घर की छत पर भारत का राष्ट्रध्वज फहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 18 फरवरी को मजिस्ट्रेट अनीक अनवर ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश असदुल्ला सिराज के समक्ष नई जमानत याचिका दायर की गई थी। ये भी पढ़ें: विराट को जल्दी चलता करना चाहेगी पाकिस्तानी टीम

अदालत ने शुक्रवार को दराज की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे 50,000 रुपये का मुचलका भरने का आदेश दिया। दराज मुचलके की यह राशि शनिवार को अदालत में जमा करने वाला है। आपको बता दें कि विराट इस समय एशिया कप के मैचों में व्यस्त है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 27 फरवरी को मैच खेला जाना है। ये भी पढ़ें: भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों को खेलने में सक्षम: गावस्कर

एशिया कप में पाकिस्तानी टीम अपना पहला मुकाबला भारत से खेलेगी। वहीं टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को उसी के सरजमी पर 45 रनों से मात दिया था।

TRENDING NOW

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में कुल 10 मैच हुए है और इन दोनों चिरप्रतिद्वंदी टीमों ने बराबर मुकाबले जीते है। इस तरह से ये दोनों टीमें एक दूसरे पर जीत दर्ज करने के मकसद से उतारेगी। आपको बता दें कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं।