This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
विराट के पाकिस्तानी प्रशंसक को हो सकती है 10 साल की जेल
उमर दराज पर जिस धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है, उसमें अधिकतम 10 वर्ष की सजा या जुर्माना या दोनों सुनाया जा सकता है।
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 29, 2016 2:12 PM IST


अपने घर पर भारत का राष्ट्रध्वज फहराने वाले भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के पाकिस्तानी प्रशंसक उमर दराज को 10 साल की सजा हो सकती है। उमर को मंगलवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब उसने भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत में कोहली की नाबाद 90 रनों की पारी से उत्साहित हो पंजाब प्रांत में स्थित अपने घर की छत पर तिरंगा फहरा दिया था। पुलिस ने पंजाब प्रांत के ओकारा जिले के निवासी इस क्रिकेट प्रेमी को बुधवार को अदालत में पेश किया था, जिसके बाद उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया गया था। उल्लेखनीय है कि उमर दराज पर जिस धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है, उसमें अधिकतम 10 वर्ष की सजा या जुर्माना या दोनों सुनाया जा सकता है। ये भी पढ़ें: टी-20 विश्व कप में इस्तेमाल किए जाएंगे स्पाइडर कैमरे : आईसीसी
उमर ने अपनी गिरफ्तारी के बाद कहा था, “मैं कोहली का प्रशंसक हूं। मैं कोहली के कारण ही भारतीय टीम का समर्थन करता हूं। मैं भारतीय क्रिकेटर के प्रति अपने प्यार को प्रकट करना चाहता था।” ये भी पढ़ें: Live cricket score 2nd T20: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20, मेलबर्न(लाइव)
पुलिस ने उमर के खिलाफ मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक आर्डर के तहत मामला दर्ज किया था। उमर ने हालांकि अपने किए के लिए माफी भी मांगी थी। उसने कहा कि उसे नहीं पता था कि पाकिस्तान में तिरंगा लहराना अपराध है।
TRENDING NOW
उमर ने यह भी कहा कि वह सिर्फ एक क्रिकेट प्रशंसक है न कि किसी तरह का जासूस, लिहाजा उसे छोड़ दिया जाए। पुलिस को दराज के घर की दीवारों पर कोहली की तस्वीरें चिपकी हुई मिलीं थीं।
