1980 की वेस्टइंडीज जैसी खतरनाक है कोहली की टीम इंडिया

कप्तान विराट कोहली की सेना ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे सीरीज जीती जबकि टी20 सीरीज में बराबरी हासिल की।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 21, 2019, 12:57 PM IST

Published On Jan 21, 2019, 12:57 PM IST

Last UpdatedJan 21, 2019, 12:57 PM IST

Virat Kohli jadeja and ms dhoni@ians

भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया में हासिल की गई कामयाबी ने पूरी दुनिया में एक कड़ा संदेश दिया है। कप्तान विराट कोहली की सेना ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे सीरीज जीती जबकि टी20 सीरीज में बराबरी हासिल की। इस शानदार उपलब्धि की वजह से भारतीय टीम अकेली ऐसी टीम बन गई जिसने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी सीरीज नहीं गंवाया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के कॉलम में लिखते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स ने तो 1980 के दशक की विश्व विजयी वेस्टइंडीज टीम तक से भारत की तुलना कर डाली। जोन्स का मानना है विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम में वेस्टइंडीज के 80 की दशक वाली टीम जैसा हावी होने वाला फैक्टर है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढें:- चैपल ने कहा, आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं धोनी

जोन्स ने लिखा, “भारत इस समय उस टीम से अलग नहीं है जो 80 और 90 के दशक में वेस्टइंडीज थी। उन्हें अपनी साख बनाए रखनी होगी कि वो किसी के भी घर में जीत सकते हैं और अपना पकड़ ढीली नहीं करनी होगी। विंडीज ये करने में काबिल थे और उनके पास वो ‘डराने वाला फैक्टर’ था।”

भारतीय टीम की तरफ टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी की जबकि वनडे सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी मैच विनर बनकर सामने आए। भारत ने एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में जीत हासिल की, सिडनी का मुकाबला ड्रॉ किया जबकि एक मात्र पर्थ टेस्ट में हार का सामना किया। भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती है।

पढें:- ‘वनडे मैचों के सर डोनाल्ड ब्रैडमैन’ बनेंगे विराट कोहली: चैपल

वनडे में भारत ने सिडनी का पहला मैच हारने के बाद एडिलेड और मेलबर्न के दो लगातार मैच जीतकर वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया।

Editor's Pick