- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli’s team can become No. 1 in ODI’s with 4-1 win over Australia
ऑस्ट्रेलिया को हरा नंबर 1 वनडे टीम बन सकती है टीम इंडिया
17 सितंबर से शुरू हो रही है वनडे सीरीज
Published On Sep 11, 2017, 08:51 PM IST
Last UpdatedSep 11, 2017, 08:51 PM IST

श्रीलंका को 5-0 से वनडे सीरीज में रौंदने के बाद अब विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से दो-दो हाथ करने हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 सितंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही जिसे जीतकर टीम इंडिया वनडे की नंबर 1 टीम भी बन सकती है। फिलहाल द.अफ्रीकी टीम 119 अंक के साथ नंबर 1 वनडे टीम है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया दोनों के 117-117 अंक है। कंगारू टीम दशमलव अंकों से टीम इंडिया से आगे है। मगर विराट की कप्तानी में टीम इंडिया उसे वनडे सीरीज में हरा देती है तो उसका नंबर 1 की कुर्सी पर बैठना तय है, लेकिन इसमें भी कुछ शर्ते हैं। आइए डालते हैं उन पर एक नजर:
टीम इंडिया ऐसे बनेगी नंबर 1
टीम इंडिया अगर ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हरा देती है तो उसके 122 अंक हो जाएंगे और वो नंबर 1 टीम बन जाएगी। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के 113 अंक रह जाएंगे। अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हरा देती है तो उसके 120 अंक हो जाएंगे। टीम इंडिया अगर 3-2 से भी ये सीरीज जीतती है तो वो 118 अंक ही हासिल कर पाएगी और वो द.अफ्रीका से एक अंक पीछे रह जाएगी। मतलब टीम इंडिया को नंबर 1 वनडे टीम बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को या तो 4-1 से हराना होगा या फिर उसका सूपड़ा साफ करना होगा। टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में एडम जम्पा होंगे ऑस्ट्रेलिया का ‘तुरुप का इक्का ‘
वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम भी नंबर 1 के पायदान पर पहुंच सकती है। ऑस्ट्रेलिया को भी नंबर 1 बनने के लिए टीम इंडिया को 4-1 या फिर 5-0 से हराना होगा। 4-1 से जीतने पर उसके 120 और 5-0 से जीतने पर उसके 122 अंक होंगे। वैसे टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ऐसा होना मुश्किल ही लग रहा है, क्योंकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, ओपनर रोहित शर्मा, शिखर धवन और विकेटकीपर एम एस धोनी गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी दमदार रहा है।