भारतीय क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टीम बन सकती है 'विराट सेना'- रवि शास्त्री

कोलंबो टेस्ट से पहले रवि शास्त्री का बड़ा बयान

Edited By : Anoop Dev Singh |Aug 01, 2017, 01:54 PM IST

Published On Aug 01, 2017, 01:54 PM IST

Last UpdatedAug 01, 2017, 01:54 PM IST

रवि शास्त्री © Getty Images
रवि शास्त्री © Getty Images

श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। रवि शास्त्री ने कहा है कि विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही मौजूदा टीम भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे अच्छी टीम बन सकती है। इस टीम में सभी रिकॉर्ड तोड़ने और इतिहास बनाने का पूरा दमखम है।

कोच रवि शास्त्री ने प्रेस से बात करते हुए कहा, ‘ये टीम पिछले दो साल से खेल रही है, अब इसे अनुभव मिल चुका है। ये टीम अबतक ऐसे कारनामे कर चुकी है जो पिछली टीमों और टीम इंडिया के बड़े-बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी में नहीं हुआ। पिछले 20 सालों में भारत की कई टीमें आई जिनमें बड़े बड़े धुरंधर थे लेकिन वो श्रीलंका में नहीं जीत सके। विराट की टीम ने यहां जीत हासिल की। इस टीम ने यहां वनडे सीरीज जीती। ये टीम वो कार कर रही है जो पिछली कई टीमें नहीं कर सकी।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रवि शास्त्री ने मौजूदा टीम इंडिया से द.अफ्रीका, इंग्लैंड में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। रवि शास्त्री ने कहा, ‘अब आगे द.अफ्रीका, इंग्लैंड जैसे मुश्किल विदेशी दौरे आने वाले हैं जिन्हें मैं एक मौके की तरह देखता हूं। मुझे उम्मीद है कि ये टीम वो कर सकती है जो पिछली कोई भी भारतीय टीम नहीं कर सकी है।’  [ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी-युवराज सिंह के अगला विश्व कप खेलने पर एमएसके प्रसाद ने दिया बड़ा बयान]

वैसे देखा जाए तो रवि शास्री की उम्मीदों पर मौजूदा टीम इंडिया खरी ही उतरती दिखाई दे रही है। साल 2015 में श्रीलंका दौरे से ही विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीत का आगाज किया था और तब से लेकर अबतक इस टीम ने सीरीज में हार का मुंह नहीं देखा। मौजूदा सीरीज में भी टीम इंडिया ने गॉल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और श्रीलंका को रिकॉर्ड 304 रन से हराया। अब देखना ये है कि विराट की अगुवाई में टीम इंडिया द.अफ्रीका और इंग्लैंड जैसे मुश्किल दौरों पर जीत का ये सफर जारी रख पाती है या नहीं।

Editor's Pick