'80 के दशक की वेस्टइंडीज या 90 से दशक की ऑस्ट्रेलिया की तरह विपक्षी पर हावी होने की काबिलियत नहीं रखती टीम इंडिया'

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई है लेकिन एक भी आईसीसी खिताब नहीं जीत पाई है।

Edited By : India.com Staff |Jun 04, 2021, 06:04 PM IST

Published On Jun 04, 2021, 06:04 PM IST

Last UpdatedJun 04, 2021, 06:04 PM IST

क्रिकेट इतिहास में एक समय पर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज टीमों ने विश्व क्रिकेट पर बादशाहत जमा रखी थी। हालांकि मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम इन दोनों ही टीमों से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इसके बावजूद पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का कहना है कि टीम इंडिया 70-80 के दशक की वेस्टइंडीज और 90 के दशक की ऑस्ट्रेलिया टीम की तरह खेल जगत पर कब्जा नहीं कर सकती।

भारत के पूर्व कप्तान को लगता है कि जहां मौजूदा भारतीय टीम बेहद प्रतिभाशाली है और खुद को विश्व-विजेता साबित कर चुकी है, वहीं इसे शक्तिशाली वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बराबर कहना जल्दबाजी हो सकती है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गावस्कर ने यूट्यूब पर क्रिकेट एनालिस्ट शो में कहा, “मुझे यकीन नहीं है कि वे वेस्ट इंडीज की तरह हावी होने में सक्षम होंगे। वो सभी पांच टेस्ट मैच जीत रहे थे, यहां तक ​​कि ऑस्ट्रेलिया भी पांच में से चार जीत रही थे। मुझे यकीन नहीं है कि ये भारतीय टीम ऐसा कर सकती है। इस कारण कि जबकि वो वास्तव में एक प्रतिभाशाली टीम हैं, कई बार आप कुछ कमियां देखते हैं। यही एकमात्र चीज है जो मुझे थोड़ी सी खटकती है। लेकिन जहां तक ​​इस टीम की क्षमता का सवाल है, मुझे लगता है कि उस टीम के लिए आकाश ही सीमा है।”

उन्होंने कहा, “जाहिर है कि क्रिकेट के खेल में 11 के 11 खिलाड़ी सफल नहीं हो सकते लेकिन अगर उनमें से चार- दो बल्लेबाज और दो गेंदबाज भी अच्छा करते हैं तो आप ज्यादा से ज्यादा मैच जीतते हैं। और मौजूदा भारतीय टीम ऐसा करने की काबिलियत रखती है।”

Editor's Pick