Advertisement

अनुष्का शर्मा के बचाव में किया गया विराट कोहली का ट्वीट बना 'गोल्‍डन ट्वीट ऑफ द ईयर 2016'

विराट कोहली के इस ट्वीट को 40 हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं, जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया है

अनुष्का शर्मा के बचाव में किया गया विराट कोहली का ट्वीट बना 'गोल्‍डन ट्वीट ऑफ द ईयर 2016'
Updated: December 7, 2016 1:11 PM IST | Edited By: Jay Jaiswal

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा युवराज सिंह की शादी में एक साथ नजर आए Image Courtesy: Instagram विराट कोहली और अनुष्का शर्मा युवराज सिंह की शादी में एक साथ नजर आए Image Courtesy: Instagram

विराट कोहली की लोकप्रियता अपने चरम पर है, सोशल मीडिया पर वह भारत के सबसे लोकप्रिय खेल सितारे हैं। हाल के दिनों में विराट कोहली को जितनी चर्चा बल्लेबाजी के लिए मिली उतनी ही चर्चा में वह अनुष्का शर्मा के साथ अपने संबंधों की वजह से भी रहे। विराट के प्रदर्शन में उतार चढ़ाव के लिए फैंस ने अनुष्का को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। टी20 विश्व कप 2016 में भारत की हार के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराने वाले लोगों को करारा जवाब देते हुए विराट ने अनुष्का के बचाव में एक ट्वीट किया था। विराट का यह ट्वीट बहुत लोकप्रिय हुआ, इसे गोल्डन ट्वीट ऑफ ईयर 2016 चुना गया।

इस ट्वीट में विराट ने कहा था कि मुझे उन लोगों पर शर्म आती है जो अनुष्का शर्मा को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। कुछ तो करूणा रखो। अनुष्का से मुझे सिर्फ सकारात्मकता ही मिली है। फिर क्या था लोगों ने इस ट्वीट को रिट्वीट करने का रिकॉर्ड ही बना दिया। यह साल का सबसे ज्यादा रिट्वीट किया जाने वाला ट्वीट बना। अब तक विराट के इस ट्वीट को 40 हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं, जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया है। इसके अलावा इस ट्वीट पर 12 हजार लोगों ने उत्तर दिया है। Also Read: विराट कोहली के लिए अच्छा नहीं रहा है वानखेडे़ का मैदान]

— Virat Kohli (@imVkohli) March 28, 2016

आपको बता दें कि हर साल ट्विटर #YearOnTwitter रिपोर्ट पब्लिश करता है जिसमें भारत में ट्रेंड्स के बारे में बताया जाता है। इसमें पापुलर हैशटैग, मोस्ट फॉलोड अकाउंट, टॉप मूवनेंट्स और मोस्ट पापुलर ट्वीट्स शामिल होते हैं। हर साल ट्विटर गोल्डन ट्वीट ऑफ द ईयर भी चुनता है, जिस ट्वीट पर देश में सबसे ज्यादा रि-ट्वीट किया। गौरतलब है कि विराट और अनुष्का एक बार फिर से साथ- साथ देखें जा रहे हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक बार फिर से अपने संबंध को आगे बढ़ा रहे हैं।

Advertisement

LIVE SCOREBOARD

Advertisement