सहवाग-अफरीदी फिर होंगे आमने-सामने, 23 नवंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 नवंबर से शुरू हो रही दुनिया की पहली दस ओवरों की लीग में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को के आइकन में चुना गया है।
Published On Oct 03, 2018, 10:49 PM IST
Last UpdatedOct 03, 2018, 10:49 PM IST
Virender Sehwag © Getty Images
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर और पाकिस्तान के आतिशी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी एक बार फिर से आमने-सामने होंगे। दोनों को टी10 टूर्नामेंट खेलने के लिए आयोजकों ने आइकन प्लेयर बनाया है।
23 नवंबर से शुरू हो रही दुनिया की पहली दस ओवरों की लीग में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को के आइकन में चुना गया है। सहवाग के अलावा पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम भी टूर्नामेंट के दूसरे सत्र में आइकल चुने गए हैं। इस लीग को आईसीसी और ईसीबी की मान्यता प्राप्त है।
लीग में दस दिन के भीतर 29 मैच खेले जाएंगे जबकि पिछले साल यह टूर्नामेंट चार दिन का ही था। टी10 लीग में रोशन महानामा और वसीम अकरम को तकनीकी समिति और प्रतिभा तलाश कार्यक्रम का निदेशक चुना गया ।
इसमें आठ टीमें केरला किंग्स, पंजाब लीजैंड्स, मराठा अरेबियंस, बंगाल टाइगर्स, कराचियंस, राजपूत्स, नार्दर्न वारियर्स और पखतून्स भाग लेंगी। इस साल कराचियंस और नार्दर्न वारियर्स पहली बार खेलेंगी।
इसमें शेन वॉटसन, शाहिद अफरीदी, इयोन मोर्गन, रशीद खान, शोएब मलिक, सुनील नारायण, डेरेन सैमी जैसे कई नामचीन खिलाड़ी नजर आयेंगे ।