×

टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बनाना चाहता था: वीरेन्द्र सहवाग

महेन्द्र सिंह धोनी के साथ अपने टकराव की खबरों को मीडिया द्वारा फैलाया गया झूठ बताया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 7, 2016 4:38 PM IST

वीरेन्द्र सहवाग ने सलाम क्रिकेट कार्यक्रम में स्वीकार किया कि वो टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बनाना चाहते थे © Getty Images
वीरेन्द्र सहवाग ने सलाम क्रिकेट कार्यक्रम में स्वीकार किया कि वो टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बनाना चाहते थे © Getty Images

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बनाना चाहते थे। टीवी चैनल आज तक द्वारा आयोजित कार्यक्रम सलाम क्रिकेट में सहवाग ने अपनी इस इच्छा का खुलासा किया। इसके अलावा सहवाग ने भारत को टी20 विश्व कप का सबसे प्रबल दावेदार बताया। सहवाग ने भारतीय वनडे और टी20 टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी के अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बची हुई है और उनको 2019 विश्व कप तक क्रिकेट खेलना चाहिए। सहवाग ने धोनी को टी20 विश्व कप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने की सलाह भी दी। ALSO READ: धोनी को नंबर 4 पर खेलना चाहिए: वीरेन्द्र सहवाग

पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में लगाए गए अपने तिहरे शतक को याद करते हुए सहवाग ने कहा कि यह पारी मेरी सर्वश्रेष्ठ पारियों में एक है। सहवाग ने आगे कहा कि वो टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बनाना चाहते थे यहां तक की उन्होने Shewag400 नाम से इमेल आईडी भी बनाई थी लेकिन वो टेस्ट क्रिकेट में 400 रन बना नहीं सके। सहवाग ने कहा कि उन्होने हमेशा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया और इसके लिए उन्होने किसी की परवाह नहीं की। ALSO READ: हम टी20 विश्व कप जीतने की सही राह पर हैं: धोनी

TRENDING NOW

सहवाग ने अपने और धोनी के संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारे बीच टकराव की खबरें मीडिया द्वारा फैलायी गई थी। उनके और धोनी के बीच कोई मनमुटाव नहीं था। आईपीएल खेलने के सवाल पर सहवाग ने कहा कि अब मेरे आईपीएल खेलने का कोई मतलब नहीं है, आईपीएल युवा खिलाड़ियों के लिए है। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मनन वोहरा जैसे खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ता है ये मैं नहीं चाहता।