×

वीरेंद्र सहवाग ने अपने 'अदृश्य बैटिंग पार्टनर' को दी जन्मदिन की बधाई

बल्लेबाजी करते हुए किशोर कुमार के गाने गुनगुनाते थे सहवाग

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - August 4, 2017 3:21 PM IST

वीरेंद्र सहवाग © Getty Images
वीरेंद्र सहवाग © Getty Images

मशहूर गायक किशोर कुमार की आज 88वीं जयंती है। दुनियाभर में करोड़ों फैंस आज उन्हें याद कर रहे हैं। आपको बता दें कई भारतीय खिलाड़ी भी किशोर कुमार के बड़े प्रशंसक हैं उनमें से ही एक नाम टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग का भी है। वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर किशोर कुमार को याद किया और उन्हें अपना ‘अदृश्य बैटिंग पार्टनर’ बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

वीरेंद्र सहवाग किशोर कुमार के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने कई बार इंटरव्यू में कहा है कि वो बल्लेबाजी के वक्त किशोर कुमार के गाने गाते थे। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज किशोर कुमार की जयंती पर मैं अपने अदृश्य बल्लेबाजी पार्टनर को याद कर रहा हूं। चला जाता हूं किसी की धुन में धड़कते दिल के तराने लिए।’


जिस तरह का चुलबुलापन किशोर कुमार की गायकी और उनकी एक्टिंग में था कुछ वहीं अंदाज सहवाग का भी रहा है। वीरेंद्र सहवाग बल्लेबाजी करते हुए, गेंदबाजी करते हुए और अब कमेंट्री करते हुए किशोर दा जैसी हाजिरजवाबी और खुशमिजाजी के लिए जाने जाते हैं। सहवाग ने जब वनडे में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था तो उसके बाद उन्होंने खुलासा किया था कि वो उस दौरान किशोर कुमार का ही गाना गुनगुना रहे थे। ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ छक्का लगाकर अर्धशतक लगाते ही रविचंद्रन अश्विन ने दिया इस बड़े कारनामे को अंजाम

सिर्फ सहवाग ही नहीं कई महान भारतीय खिलाड़ी तनाव कम करने के लिए संगीत का सहारा लेते हैं। सहवाग किशोर दा के फैन थे तो क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर लता मंगेशकर के गाने सुनते थे। जवागल श्रीनाथ भी सहवाग की ही तरह किशोर कुमार के गाने गुनगुनाते थे।