विराट कोहली-रोहित शर्मा के बीच विवाद की बात मीडिया की उपज: वीरेंदर सहवाग

पूर्व सलामी बल्लेबाज का मानना जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले पेस अटैक के दम पर टेस्ट में नंबर वन बनी है टीम इंडिया।

Edited By : Indo-Asian News Service |Aug 26, 2019, 02:27 PM IST

Published On Aug 26, 2019, 02:27 PM IST

Last UpdatedAug 26, 2019, 02:27 PM IST

विराट कोहली, रोहित शर्मा (Getty images)

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवादों की बातों को मीडिया की उपज बताया है। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, “मुझे लगता है कि ये सब मीडिया ने बनाया है। वो दोनों जब क्रिज पर होते हैं तो साथ में बल्लेबाजी करते हुए बातें करते हैं। जब ये दोनों स्लिप में खड़े होते हैं तब भी एक दूसरे से बातें करते हैं। इसलिए मुझे कोई विवाद नहीं लगता है। यह आप लोगों (मीडिया) की उपज है।”

सहवाग को लगता है कि जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी ने भारत को टेस्ट में नंबर-1 टीम बनाने में अहम भूमिका निभाई है। भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 318 रनों से हरा दिया। इस मैच की पहली पारी में जहां ईशांत शर्मा ने पांच विकेट अपने नाम किए तो दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने सात रन देकर पांच विकेट लिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम की जीत में अहम योगदान देकर खुश हैं अजिंक्य रहाणे, जसप्रीत बुमराह

सहवाग ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “ऐसा नहीं है कि हमारे पास पहले अच्छे गेंदबाज नहीं थे। जवागल श्रीनाथ, जहीर खान, आशीष नेहरा जैसे गेंदबाज मेरे समय में थे। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव जैसे गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करते देख खुशी होती है। ये लोग जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं वो शानदार है। इनके होने से हमारे पास एक बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण है।”

एक ओर जहां भारत ने विंडीज को बड़ी हार सौंपी तो दूसरी तरफ लीड्स में एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स ने अकेले दम पर ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से जीत छीन इंग्लैंड को दे दी।

बुमराह के 5 विकेट हॉल से जीता भारत, सीरीज में 1-0 से बढ़त

अपने समय में तूफानी बल्लेबाजों में शुमार सहवाग के दिल में टेस्ट क्रिकेट के लिए खास जगह है। उनका मानना है कि स्टोक्स जैसे प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट और टेस्ट चैंपियनशिप का सही प्रचार करते हैं।

उन्होंने कहा, “चैंपियनशिप सही समय पर आई है, ऐसा मुझे लगता है। जब इस तरह के शानदार मैच होते हैं तो टेस्ट चैंपियनशिप का होना अच्छा है। ये टेस्ट खेलने वालों के लिए बेहतरीन चीज है और इससे फॉर्मेट और ज्यादा रोचक और प्रतिस्पर्धी बन गया है।”

Editor's Pick