वीरेंद्र सहवाग ने छोड़ा IPL टीम किंग्स इलेवन पंजाब का साथ

सहवाग ने शनिवार को घोषणा की कि वह अगले आईपीएल चरण में किंग्स इलेवन पंजाब के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं होंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 03, 2018, 11:52 PM IST

Published On Nov 03, 2018, 11:52 PM IST

Last UpdatedNov 03, 2018, 11:52 PM IST

Preity Zinta with mentor Virender Sehwag © IANS

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम किंग्स इलेवन पंजाब से अलग होने का फैसला कर लिया है। सहवाग ने शनिवार को घोषणा की कि वह अगले आईपीएल चरण में किंग्स इलेवन पंजाब के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं होंगे।

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ पांच साल तक साथ रहने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने टीम का साथ छोड़ दिया है। पिछले तीन सत्र में वह टीम के मेंटर रहे थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉज की जगह इस हफ्ते के शुरू में दो साल का अनुबंध दिया गया था जिसके बाद किंग्स इलेवन में सहवाग का भविष्य अस्पष्ट हो गया था।

गौरतलब है 2018 सीजन के दौरान वीरेंद्र सहवाग और टीम में मालिकाना हक रखने वाली प्रीति जिंटा के बीच अनबन की खबर आई थी। मैच में दोनों के बीच बहस की बातें सामने आने के बाद दोनों ने इसको नकार दिया था।

सहवाग ने ट्वीट किया, ‘‘सभी अच्छी चीजों का अंत होना चाहिए और किंग्स इलेवन पंजाब में दो सत्र में बतौर खिलाड़ी और तीन सत्र में बतौर मेंटर मैंने काफी अच्छा समय बिताया। किंग्स इलेवन पंजाब से मेरा जुड़ाव समाप्त हो गया है और मैं इसके लिये टीम का शुक्रगुजार हूं और टीम को शुभकामनायें देता हूं। ’’

Editor's Pick