• Home
  • News
  • Virender Sehwag is not Happy With Ajinkya Rahane comment on his strike rate in IPL

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे के रवैये से नाखुश हैं वीरेंद्र सहवाग, कहा, ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे के रवैये की भी आलोचना हो रही है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 07, 2026, 03:56 PM IST

Published On Apr 07, 2026, 03:56 PM IST

Last UpdatedApr 07, 2026, 03:56 PM IST

Ajinkya Rahane and Virender sehwag

अजिंक्य रहाणे की बात पर सहवाग ने उठाए सवाल (फोटो- IPL)

नई दिल्ली: अजिंक्य रहाणे आम तौर पर बहुत शांत खिलाड़ी माने जाते हैं. मैदान पर शायद ही वह कभी गुस्से में या नाराज दिखे हों. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में उनकी टीम का प्रदर्शन अब सवालों में है. टीम को दो मैचों में हार मिली है और पंजाब किंग्स के खिलाफ भी टीम का मैच बारिश की वजह से धुल गया और उन्हें एक अंक ही मिला.

अजिंक्य रहाणे के फॉर्म पर सवाल

आईपीएल 2026 में केकेआर और रहाणे दोनों आलोचकों के निशाने पर हैं. बीते तीनों मैचों में कप्तान संघर्ष करते हुए नजर आए हैं. खुद उनके अपने खेल और स्ट्राइक-रेट पर सवाल पूछे जा रहे हैं. और इसे लेकर जब सवाल पूछा गया तो रहाणे भड़क उठे थे. लेकिन टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की नजर में यह रवैया ठीक नहीं है. उनका कहना है कि खिलाड़ियों को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए

सहवाग ने ‘क्रिकबज’ के साथ बात करते हुए कहा कि रहाणे को इस तरह की आलोचना का जवाब बल्ले और अच्छे प्रदर्शन से देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता है कि खिलाड़ियों को इस तरह की बातें कहनी चाहिए. मुझे पता है कि रहाणे कप्तान हैं और उनसे कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने का कारण भी पूछा गया था. रहाणे के पास कोई सीधा जवाब नहीं था, तो उन्होंने कह दिया था क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए. मैं यह समझ सकता हूं. हालांकि, अगर कोई मेरे स्ट्राइक रेट या बल्लेबाजी शैली को लेकर सवाल खड़े करे, तो यह लोगों का काम है – तारीफ और आलोचना करना. आपको इस स्थिति में सामान्य रहना है, चाहे फिर आपकी तारीफ हो या फिर आलोचना.’

सहवाग ने रहाणे को इस तरह की जुबानी जंग में न उलझने की सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘रहाणे आलोचनाओं का जवाब दे रहे थे, लेकिन अमिताभ बच्चन तक ने कभी आलोचना का जवाब नहीं दिया है. सचिन तेंदुलकर से बड़ा उदाहरण क्या ही होगा, एक अखबार ने उनके लिए ‘एंडुलकर’ लिखा था.’

क्या कहा था अजिंक्य रहाणे ने

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहाणे से उनके स्ट्राइक रेट को लेकर मुश्किल सवाल पूछा गया था. इसके जवाब में उन्होंने कहा था, ‘मेरा स्ट्राइक रेट. 2023 से मेरा स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा रहा है. जो लोग मेरे स्ट्राइक रेट पर बात कर रहे हैं वह शायद मैच नहीं देख रहे हैं या फिर उनका मेरे खिलाफ कोई खास मकसद है. वह मुझे खेलता हुआ देखना नहीं चाहते हैं.’ रहाणे ने इस सीजन अब तक खेले 3 मुकाबलों में 148 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 83 रन बनाए हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick