- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virender Sehwag meets Indian Women’s cricket team
टीम इंडिया की 'स्टार' खिलाड़ियों से मिले वीरेंद्र सहवाग
भारतीय टीम ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था
Published On Aug 05, 2017, 01:39 PM IST
Last UpdatedAug 05, 2017, 01:39 PM IST

आईसीसी महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हर तरफ भारतीय टीम की तारीफ हो रही है। हाल ही में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम से मुलाकात की। साथ ही सहवाग ने महिला टीम के साथ फोटो भी खिंचाई और उसे ट्विटर पर भी शेयर किया। सहवाग ने ट्विटर पर फोटो डालते हुए लिखा, ”हमें गौरवान्वित करने वाली खिलाड़ियों से मिलकर काफी खुशी हो रही है। हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णमूर्ति, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, पूनम राउत और राजेश्वरी गायकवाड़ से मिलकर काफी अच्छा लगा।” ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ 439 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद भारत ने रचा इतिहास
What a joy and pleasure to meet these wonderful girls who make us so proud.@ImHarmanpreet , @vedakmurthy08 Jhulan, Ekta,Poonam & Rajeshwari pic.twitter.com/2oG1oXbHvf
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 4, 2017
Thank You @virendersehwag Paaji for hosting us, It was our pleasure to Entertain the Entertainer. https://t.co/niM14p8l5e — Harmanpreet Kaur (@ImHarmanpreet) August 4, 2017
सहवाग के ट्वीट के बाद हरमनप्रीत कौर ने भी ट्वीट किया और मेजबानी के लिए सहवाग का शुक्रिया अदा किया। हरमनप्रीत कौर ने लिखा, ”हमारे स्वागत के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। ये हमारा सौभाग्य है कि हम दूसरों को हंसाने वाले को हंसाने में कामयाब हुए।” आपको बता दें कि स्वदेश लौटने के बाद भारतीय टीम का जोरदार स्वागत हुआ और हर जगह टीम को सम्मानित किया जा रहा है। भारतीय टीम स्वदेश लौटने के बाद पीएम मोदी से मिली थी। पीएम मोदी ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि टीम इंडिया भले ही विश्व कप हार गई हो लेकिन उन्होंने अपने खेल से हर किसी का दिल जीता है।
पीएम के अलावा भी पूरे देश के भारतीय टीम को बधाई दी जा रही है। हाल ही में कप्तान मिताली राज को BMW कार भी भेंट की गई थी। वहीं हरमनप्रीत कौर को भी पंजाब पुलिस में डीएसपी का पद देकर सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को काफी नजदीकी अंतर से मात्र 9 रनों से हराकर खिताब जीत लिया था। इस हार के साथ ही भारत के पहली बार विश्व कप जीतने के सपने पर पानी फिर गया था।