वीरेंद्र सहवाग ने किया विराट कोहली की बड़ी कमजोरी का खुलासा

विराट कोहली ने पहले टी20 मैच में 22* रनों की पारी खेली

Edited By : Manoj Shukla |Oct 08, 2017, 12:52 PM IST

Published On Oct 08, 2017, 12:52 PM IST

Last UpdatedOct 08, 2017, 12:52 PM IST

अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली © Getty Images
अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली © Getty Images

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दुनियाभर में अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से धूम मचा रहे विराट कोहली की एक बड़ी कमजोरी का खुलासा किया है। सहवाग ने पुराने पलों को याद करते हुए कहा जब कोहली ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी और मेरे या गौतम गंभीर के साथ ओपन किया करते थे तो उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने में दिक्कत होती थी। सहवाग ने कहा, ”शुरुआती दिनों में कोहली को ये नहीं पता था कि स्ट्राइक कैसे रोटेट की जाती है। जब भी वो मेरे या गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग करते थे तो उस दौरान उन्हें रन लेने में दिक्कत होती थी।”

सहवाग ने आगे कहा, ”हम अकसर उनसे बातचीत करते थे, ड्रेसिंग रूम में हम उन्हें समझाते थे कि कैसे स्ट्राइक रोटेट करनी है, कैसे रन भागने हैं। हालांकि उन्हें जैसे-जैसे अनुभव होता गया वैसे-वैसे वो सीखते चले गए। उन्होंने गेंद को छह रनों के लिए भेजने के बजाए रन लेने और चौके लगाने पर ध्यान दिया।” आपको बता दें कि आज कोहली दुनिया के सबसे फुर्तीले खिलाड़ी हैं और वो रन लेने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार खेल दिखा रही है। ये भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल के आलोचकों को एरन फिंच का करारा जवाब

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से धो दिया था। वहीं पहले टी20 मुकाबले में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली को प्रदर्शन बतौर बल्लेबाज उतना खास नहीं रहा जिसके लिए वो जाने जाने जाते हैं। कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में सिर्फ एक बार ही बड़ी पारी खेल पाए थे। वनडे सीरीज में कोहली ने (0, 92, 28, 21, 39) रन ही बना सके थे। कोहली ने पहले टी20 में 22 रनों की नाबाद पारी खेली।

Editor's Pick