- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virender Sehwag says Dale Steyn is a most dangerous bowlers in the world
सहवाग बोले- खतरनाक गेंदबाजों में स्टेन 'गन' का नाम जरूर लिया जाएगा
तेज गेंदबाज डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीकी टीम के गेंदबाजी विभाग में मुख्य हथियार हैं।
Published On Jun 27, 2018, 05:43 PM IST
Last UpdatedJun 27, 2018, 05:43 PM IST
virender sehwag © Getty Images
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन बुधवार को 35 साल के हो गए। सोशल मीडिया पर दुनिया के श्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार स्टेन को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी स्टेन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
मौजूदा समय में विश्व में अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों के दिलों में खौफ पैदा करने वाले स्टेन दक्षिण अफ्रीकी टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक हैं। सहवाग ने अपने अपने ऑफिशियल टिवटर हैंडल पर लिखा, ‘ यदि वर्ल्ड क्रिकेट में खतरनाक गेंदबाज की बात होगी तो डेल स्टेन स्टेन का नाम जरूर लिया जाएगा। जब भी डेल स्टेन गेंदबाजी करने आते हैं तो पिच पर की घास हमेशा हरी नजर आने लगती है। हैप्पी बर्थडे स्टेन गन!’
Whenever you think of the most dangerous bowlers in the world @DaleSteyn62 ka sthan sada rahega. Whenever Steyn bowled, the grass always seemed greener than what it was. Happy Birthday Steyn Gun ! pic.twitter.com/twZeuoFNBq
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 27, 2018
35 साल के स्टेन दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के बेहतरीन एंबेस्डर में से एक हैं। उन्होंने ने 86 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 22.32 की औसत से 419 विकेट अपने नाम किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में स्टेन वर्तमान में सबसे अधिक विकेट झटकने वालों में टॉप-10 में शामिल हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ किया था डेब्यू
डेल स्टेन ने इंग्लैंड के खिलाफ 17 दिसंबर 2004 को टेस्ट खेलकर डेब्यू किया था। वहीं पहला वनडे 17 अगस्त 2005 को एशिया के खिलाफ किया था आैर पहला टी20 मैच 23 नवंबर 2007 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।