सहवाग बोले- विराट कोहली की सचिन तेंदुलकर से तुलना का ये सही समय नहीं

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली 58 इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं।

Edited By : Kamlesh Rai |Aug 25, 2018, 02:16 PM IST

Published On Aug 25, 2018, 02:16 PM IST

Last UpdatedAug 25, 2018, 02:16 PM IST

sachin with virat © IANS

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली इनदिनों जबरदस्‍त फॉर्म में हैं। कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लगातार रन बना रहे हैं। मौजूदा इंग्‍लैंड दौरे पर 5 मैचों की सीरीज के तीन टेस्‍ट मैचों में वो 2 शतक लगा चुके हैं। ऐसे में फिर उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से होने लगी है।

इस पर पूर्व विस्‍फोटक सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी राय दी है। मुल्‍तान के ‘सुल्‍तान’ के रूप में विख्‍यात सहवाग का मानना है कि विराट कोहली की तुलना दिग्‍गज सचिन तेंदुलकर से करने का ये सही समय नहीं है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट इस समय इंग्‍लैंड में शुरुआती तीन मैचों में 440 रन बटोर चुके हैं। वो अपने 6,000 टेस्‍ट रन पूरा करने से सिर्फ 6 रन दूर हैं। कोहली ने नॉटिंघम टेस्‍ट में अपने टेस्‍ट करियर का 23वां शतक पूरा किया।

एक समाचार चैनल से बातचीत में सहवाग ने कहा, ‘ मुझे नहीं लगता कि कोहली की तेंदुलकर से तुलना करने का ये सही समय है। ये तब करना ठीक होगा जब कोहली (200 टेस्ट, 30,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन या) सचिन तेंदुलकर की ओर से स्थापित कई गए रिकॉडर्स को बनाएंं। विराट समेत दुनिया का हर खिलाड़ी इंटरनेशनल स्तर पर 100 शतक जमाना चाहता है, जो सचिन ने स्थापित किया है। कोहली भी ऐसा करने का प्रयास करेंगे।’

58 इंटरनेशनल शतक जड़ चुके हैं कप्‍तान कोहली

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 58 शतक जड़ चुके हैं। वनडे में उनके नाम 35 जबकि टेस्‍ट में 23 शतक दर्ज हैं। इस समय वो 29 साल के हैं। ऐसे में कोहली 5 से 7 साल क्रिकेट और खेल सकते हैं। जिस गति से वो सेंचुरी बना रहे हैं उससे लगता है कि वो तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतक को भी तोड़ सकते हैं।

‘कोहली रनों के भूखेे  हैं’

सहवाग का कहना है कि कोहली नए रिकॉर्ड स्थापित कर सकते हैं क्योंकि उनमें प्रतिभा है और इन कीर्तिमानों को हासिल करने के लिए जो जरूरत है, उनमें वह भूख है। यह आपको तभी स्पष्ट हो जाएगा जब आप उन्‍हें मैच की तैयारी करते समय देखेंगे। वह हर मैच में बड़ा ध्यान लगाकर खेलते हैं।’

Editor's Pick