×

MCL: एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली

28 जनवरी से शुरू होने वाले मास्टर्स चैंपियन्स लीग( एमसीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में दोनों दिग्गज एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 22, 2015 1:07 PM IST

विरेन्द्र सहवाग©AFP
वीरेन्द्र सहवाग©AFP

दुबई। भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर आमने-सामने होंगे। आईपीएल के बाद ये दूसरा मौका होगा जब ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। 28 जनवरी से शुरू होने वाले मास्टर्स चैंपियन्स लीग( एमसीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में दोनों दिग्गज एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। एमसीएल ने मंगलवार को टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित किया जिसका ग्रैंड फिनाले 13 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह टूर्नामेंट दुबई के अलावा शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भी खेला जाएगा। ये भी पढ़े: टी20 विश्व कप से पहले ब्रेंडन मैक्कुलम ने की संन्यास की घोषणा

पहला मैच लिब्रा लीजेंड्स और जेमिनी अरेबियन्स के बीच खेला जाएगा। इसमें गांगुली, ग्रीम स्वान और जैक कैलिस जैसे सितारे लीजेंड्स की तरफ से अरेबियन्स के सहवाग, कुमार संगकारा और मुथैया मुरलीधरन का सामना करेंगे। सेमीफाइनल 11 और 12 फरवरी को जबकि फाइनल 13 फरवरी को होगा। ये तीनों मैच दुबई में खेले जाएंगे। आपको बता दें कि इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड्स हैं। इन्होंने भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। हाल ही में  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यांस लेने वाले सहवाग ने पिछले दिनों ऑल स्टार चैंपियंस लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। वह टूर्नामेंट में सचिन ब्लास्टर्स की ओर से खेलते नजर आए थे। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी सहवाग के साथ खेलते नजर आए थे। 43  साल के गांगुली ने साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास ले लिया था। गांगुली ने ऑल स्टार चैंपियंस लीग के एक मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन उनका अर्धशतक उनकी टीम को जीत नहीं दिलवा पाया था। एक बार फिर से लीजेंड सितारों के बल्ले एक दूसरे के खिलाफ रन उगलने को बेताब है ऐसे में इनकी जंग रोचक होगी।

 

TRENDING NOW