add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वीरेंद्र सहवाग की क्रिकेट मैदान पर होगी वापसी, मुंबई टीम की संभालेंगे कमान

Virender Sehwag in IVPL: सहवाग इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे. मुंबई चैंपियंस टीम ने सहवाग को कप्तान बनाया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 7, 2024 5:00 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग एक बार क्रिकेट के मैदान पर उतरने को तैयार हैं. सहवाग इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे. मुंबई चैंपियंस टीम ने सहवाग को कप्तान बनाया है. इस लीग की शुरुआत 23 फरवरी से होगी. 23 फरवरी से तीन मार्च तक देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा.

वीरेंद्र सहवाग भी इस लीग के शुरू होने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. सहवाग ने कहा, मैं इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं. मैं मुंबई चैंपियंस के लिए खेलूंगा. आइए और मुंबई चैंपियंस का समर्थन करें और देहरादून में आप सभी मुझसे मिलें.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL 2024: आईपीएल 2024 में हिस्सा लेंगे ऋषभ पंत, DC के कोच रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा अपडेट, मगर…

कई दिग्गज खिलाड़ी आएंगे नजर

वीरेंद्र सहवाग के अलावा इस लीग में क्रिस गेल, सुरेश रैना, यूसुफ पठान और प्रवीण कुमार भी खेलते हुए नजर आएंगे. इस लीग में मुंबई के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान लीजेंड्स, रेड कार्पेट दिल्ली, छतीसगढ़ वॉरियर्स, तेलंगाना टाइगर्स की टीमें हिस्सा लेगी