- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virender sehwag yuvraj singh and harbhajan singh will play for india maharaja in legends league cricket 5169829
लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया महाराजा के लिए खेलेंगे वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और हरभजन सिंह
लीजेंड्स लीग क्रिकेट संन्यास ले चुके क्रिकेटरों की पेशेवर लीग है जिसमें तीन टीम भाग लेंगी।
Published On Jan 04, 2022, 02:23 PM IST
Last UpdatedJan 04, 2022, 02:23 PM IST
वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag), युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) उन कई पूर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 20 जनवरी से ओमान में शुरू होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में इंडिया महाराजा टीम की तरफ से खेलेंगे।
एलएलसी संन्यास ले चुके क्रिकेटरों की पेशेवर लीग है जिसमें तीन टीम भाग लेंगी। दो अन्य टीम एशिया और शेष विश्व की हैं। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री इस लीग के आयुक्त हैं।
सहवाग, युवराज और हरभजन के अलावा इंडिया महाराजा टीम में इरफान पठान, यूसुफ पठान, बद्रीनाथ, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, हेमंग बदानी, वेणुगोपाल राव, मुनाफ पटेल, संजय बांगड़, नयन मोंगिया और अमित भंडारी शामिल हैं।
एशिया लायन्स नाम की एशियाई टीम में पाकिस्तान और श्रीलंका के पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, सनथ जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, कामरान अकमल, चमिंडा वास, रोमेश कालूवितर्णा, तिलकरत्ने दिलशान, अजहर महमूद, उपुल थरंगा, मिसबाह उल हक, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद यूसुफ और उमर गुल शामिल हैं।
अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान भी एशियाई टीम का हिस्सा होंगे, जबकि तीसरी टीम के खिलाड़ियों की घोषणा की जानी बाकी है।