वीवीएस लक्ष्मण के जन्मदिन पर वीरेंद्र सहवाग का मजेदार ट्वीट
सहवाग ने वीवीएस लक्ष्ण की कलाइयों को 'चिटियां कलाइयां' बताया
Published On Nov 01, 2017, 10:31 AM IST
Last UpdatedNov 01, 2017, 10:31 AM IST

वीरेंद्र सहवाग जितना धमाल अपने बल्ले से मैदान पर मचाते थे, कुछ वैसा ही कमाल वो रिटायरमेंट के बाद अपनी कमेंट्री और अपने गजब के ट्वीट्स से कर रहे हैं। वीवीएस लक्ष्मण के जन्मदिन पर वीरेंद्र सहवाग ने बड़े ही गजब के अंदाज में उन्हें मुबारकबाद दी। वीवीएस लक्ष्मण अपने करियर में अपने फ्लिक शॉट्स के लिए मशहूर थे उन्हें कलाइयों का जादूगर भी कहा जाता था। ऐसे में उनके जन्मदिन पर सहवाग ने वीवीएस लक्ष्मण की कलाइयों को ‘चिटियां कलाइयां’ बताया। आपको बता दें ‘चिटियां कलाइयां’ एक बॉलीवुड फिल्म का गाना है, उसी का टाइटल सहवाग ने वीवीएस लक्ष्मण के जन्मदिन पर इस्तेमाल कर डाला।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने भी वीरेंद्र सहवाग की बात को सही ठहराया और कहा कि हां मैं उसी विरोधी टीम में था जिसके खिलाफ लक्ष्मण कलाइयों का इस्तेमाल कर रहे थे।
Wishing #WristJaadugar & Bhrata Shri @VVSLaxman281 a very happy birthday.Can calm any situation with a flick of his wrists.Chitiyan Kalaiyan pic.twitter.com/fYv9z2FGW1
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 31, 2017
Yep Viru, was on the receiving end of far too many of those flicks through mid wicket!
Happy birthday VVS @VVSLaxman281 https://t.co/vqzvDQtAPq— Jason Gillespie (@dizzy259) November 1, 2017
वैसे सहवाग के अलावा कई खिलाड़ियों ने वीवीएस लक्ष्मण को उनके जन्मदिन की बधाई दी। सचिन तेंदुलकर ने वीवीएस लक्ष्मण की शानदार बल्लेबाजी का राज खोला। उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी से पहले लक्ष्मण नहा कर और सेब खाते थे। चेतेश्वर पुजारा, इरफान पठान, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने भी लक्ष्मण को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। टीम इंडिया से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने भी लक्ष्मण को बधाई देते हुए कहा कि उनकी 281 रनों की पारी भारतीय क्रिकेट के लिए वेरी-वेरी स्पेशल है।
Happy b’day, Lax! Shall I spill out the secret behind ur ability to score runs? Taking a shower & eating an apple before going to bat. Oops pic.twitter.com/DNYFNQUnAi
— sachin tendulkar (@sachin_rt) November 1, 2017
Happy birthday @VVSLaxman281, have a great time with friends and family on your special day 🙂
— Anil Kumble (@anilkumble1074) November 1, 2017
Happy birthday @VVSLaxman281!
281 has a Very Very Special meaning in Indian cricket
Thanks for the memories!pic.twitter.com/hzU4foQKC1— Suresh Raina (@ImRaina) November 1, 2017
We will find it difficult to find a nicer human being thn him,Happy birthday to a legend who always stood up 4 team @VVSLaxman281 #birthday pic.twitter.com/BWX4Ufi814
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 1, 2017
He scored 11,125 international runs for India, 3,173 of them against Australia including two double centuries! Happy Birthday @VVSLaxman281! pic.twitter.com/gXdovFqCFS
— ICC (@ICC) November 1, 2017
Happy birthday, @VVSLaxman281– a true match-winner and a gem of a human being #Laxman pic.twitter.com/I7sgj3DSnF
— BCCI (@BCCI) November 1, 2017
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/birthday-special-5-memorable-knocks-of-vvs-laxman-656478″][/link-to-post]
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण आज 43 साल के हो गए हैं। लाखों भारतीय फैंस आज उनका जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में लक्ष्मण ने कई ऐसी वेरी-वेरी स्पेशल पारियां खेली जिसकी एक झलक आप आज भी देखो तो आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। वीवीएस लक्ष्मण की कमाल की पारियों के बदौलत कई मौकों पर भारत ने बाजी पलटते हुए मैच जीते। अपने करियर में लक्ष्मण ने 17 टेस्ट और 6 वनडे शतक लगाए। लक्ष्मण ने कुल 134 टेस्ट में 8781 रन और कुल 86 वनडे में 2338 रन बनाए, वैसे ये भी सच है कि क्रिकेट के इस सबसे स्टाइलिश बल्लेबाज को एक बार भी विश्वकप खेलने का मौका नहीं मिला।