- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Vivo likely to make exit from ipl 2020 says sources 4102215
VIVO ने दिया BCCI को धोखा, IPL 2020 की टाइटल स्पांसरशिप से पीछे हटी चीनी कंपनी !
आईपीएल 2020 यूएई में 19 सितंबर से खेला जाना है.
Published On Aug 04, 2020, 05:44 PM IST
Last UpdatedAug 04, 2020, 05:44 PM IST
कोरोना महामारी के बीच आईपीएल 2020 (IPL 2020) की शुरुआत यूएई में होने जा रही है. बीसीसीआई इसे लेकर फ्रेंचाइजीज के साथ मिलकर स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाने में जुटा है. इसी बीच खबर आ रही है कि आईपीएल 2020 से टाइटल स्पांसर वीवो ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं.
हालांकि इस संबंध में अभी बीसीसीआई और वीवी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीसीआई पर वीवो का साथ छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था. हालांकि इसके बावजूद भी आईपीएल की गवर्निंग बॉडी की मीटिंग के बाद ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया गया.
अब बताया जा रहा है कि वीवो ने खुद-ब-खुद ही इससे पीछे हटने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि वीवो और बीसीसीआई के बीच डील खत्म नहीं हुई है. वीवो केवल इस साल आईपीएल से दूरी बनाए रखेगा. आईपीएल 2021 के दौरान वीवो ही भारतीय टी20 लीग का टाइटल स्पांसर होगा. इसके बाद 2023 तक वीवो ही आईपीएल का टाइटल स्पांसर बना रहेगा.