'ऑस्‍ट्रेलिया में टेस्‍ट सीरीज जीतना भारतीय क्रिकेट में नए आयाम जोड़ेगा'

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में चेतेश्‍वर पुजारा को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 08, 2019, 03:10 PM IST

Published On Jan 08, 2019, 03:10 PM IST

Last UpdatedJan 08, 2019, 03:10 PM IST

Team India @ BCCI

Team India @ BCCI

भारतीय टीम के पूर्व बल्‍लेबाज वीवीएस लक्ष्‍मण ऑस्‍ट्रेलिया को उन्‍हीं की धरती पर टेस्‍ट सीरीज में हराने से काफी उत्‍साहित हैं। सिडनी टेस्‍ट के ड्रॉ होने के बावजूद टीम इंडिया सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही। लक्ष्‍मण ने कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया की धरती पर ये जीत भारतीय क्रिकेट में नए आयाम जोड़ेगी।

वीवीएस लक्ष्‍मण ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया के कॉलम में लिखा, “विराट कोहली और अजिंक्‍य रहाणे ने महत्‍वपूर्ण क्षणों पर भूमिका निभाई, लेकिन जो चीज मुझे पसंद आई वो रिषभ पंत, मयंक अग्रवाल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों का टीम के लिए खड़ा होना है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़े:- स्मिथ-वार्नर की वापसी से नहीं होगा ऑस्‍ट्रेलिया की समस्‍या का समाधान: शेन वार्न

मयंक अग्रवाल के लिए ऑस्‍ट्रेलिया पहुंचकर सीधे बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में शानदार प्रदर्शन करना इतना आसान नहीं था। वो निडर था। उसे अपना नेचुरल खेल खेलकर मजा आया होगा। हनुमा विहारी के पास अपने प्रयास को दिखाने के लिए पर्याप्‍त रन नहीं है, लेकिन वो अच्‍छा खेला। रिषभ पंत तेजी से चीजों को सीखता है। उसने सीरीज के पहले टेस्‍ट से लेकर आखिरी टेस्‍ट तक रवैये में बड़ा बदलावा किया।

पढ़ें:- सीनियर तेज गेंदबाजों को आराम देने के लिए तीन नए पेसर्स की तलाश में टीम इंडिया

लक्ष्‍मण ने कहा, “जसप्रीत बुमराह और बाकी तेज गेंदबाजों के लिए किसी भी प्रकार की प्रशंसा ज्‍यादा नहीं होगी। ऑस्‍ट्रेलिया में टेस्‍ट सीरीज जीतना भारतीय क्रिकेट में नए आयाम जोड़ेगी। निश्चित तौर पर ये जीत युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएगी। अब वो विदेशी खिलाड़ियों को अलग नजरिए से देख पाएंगे। विराट की तरह खेलने के लिए प्रेरित होंगे।”

साल 1948 से लेकर अबतक 12वें प्रयास में जाकर भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को उनके घर पर टेस्‍ट सीरीज हराई है। लक्ष्‍मण ने कहा मैं शब्‍दों में बयान नहीं कर सकता कि इस जीत से मैं कितना उत्‍साहित हूं। मुझे विराट और उनकी टीम पर इतिहास बनाने के लिए गर्व है।

Editor's Pick